Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
गुरु नानक देव जी की ये बातें आज भी भटकों को दिला देती है सही राह
गुरु नानक देव जी दस सिख गुरुओं में से पहले और सिख धर्म के संस्थापक थे। गुरु नानक जी का जन्म कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन हुआ था।
गुरु नानक जी का जन्मदिन दुनिया भर में 'गुरु नानक गुरुपर्व' और प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल प्रकाश उत्सव 30 नवंबर को मनाया जाएगा।
श्री गुरु नानक देव जी को महान धार्मिक विचारकों में से एक माना जाता है। आज जानते हैं गुरु नानक देव जी के कुछ अनमोल वचनों के बारे में जो व्यक्ति को शांति, समानता, प्रेम, अच्छाई का ज्ञान देते हैं।

1.
जिस व्यक्ति को अपने आप पर विश्वास नहीं है वो कभी भी ईश्वर पर पूर्णरूप से विश्वास नहीं कर सकता।
-गुरु नानक देव

2.
अहंकार द्वारा ही मानवता का अंत होता है। अहंकार कभी नहीं करना चाहिये बल्कि ह्रदय में सेवा भाव रख जीवन व्यतीत करना चाहिये।
-गुरु नानक देव

3.
ईश्वर की सीमाएं और हदें सम्पूर्ण मानव जाती की सोच से परे है।
-गुरु नानक देव

4.
जब शरीर गंदा हो जाता है तो हम पानी से उसे साफ़ कर लेते हैं। उसी प्रकार जब हमारा मन गंदा हो जाये तो उसे ईश्वर के जाप और प्रेम द्वारा ही स्वच्छ किया जा सकता है।
-गुरु नानक देव

5.
भगवान के दरबार में सभी कर्मों का लेखा-जोखा होता है।
-गुरु नानक देव

6.
जब आप किसी की मदद करते हैं तो भगवान आपकी मदद करता है। हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहो।
-गुरु नानक देव

7.
धन-समृद्धि से युक्त बड़े बड़े राज्यों के राजा-महाराजों की तुलना भी उस चींटी से नहीं की जा सकती है जिसमें ईश्वर का प्रेम भरा हो।
-गुरु नानक देव

8.
दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी दूसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।
-गुरु नानक देव

9.
यदि लोग भगवान द्वारा दी गयी दौलत का प्रयोग सिर्फ खुद के लिए या खजाने में रखने के लिए करते हैं तो वह शव की तरह है। लेकिन यदि वे इसे दूसरों के साथ बांटने का निर्णय लेते हैं तो वह पवित्र भोजन बना जाता है।
-गुरु नानक देव



Click it and Unblock the Notifications











