Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Happy Eid Al-adha 2023 Shayari: इन संदेशों के साथ भेजें अपनी दुआएं
ईद-उल-अजहा या बकरीद का दिन कुर्बानी और त्याग के साथ जुड़ा दिन है। हर धर्म कि अपनी विशेष महत्ता है और उससे जुड़े ख़ास दिन और पर्व हैं। इस्लाम धर्म में बकरीद का दिन बहुत ख़ास माना जाता है। यह दिन रमजान के खत्म होने के 70 दिन के बाद पड़ता है। इस दिन को ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा भी कहा जाता है।

इस दिन अल्लाह के नाम पर कुर्बानी देनी की रिवायत है। इस खास दिन पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है। लोग हजरत इब्राहिम की दी कुर्बानी को याद करते हैं। कुर्बानी के बाद बकरे के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है।
इसमें से एक हिस्सा परिवार के लिए, दूसरा हिस्सा दोस्त तथा रिश्तेदारों और तीसरा हिस्सा समाज के जरूरतमंद तबके के लिए निकाला जाता है। इस दिन विशेष नमाजें अता की जाती हैं और खुदा से रहमत की दुआ मांगी जाती है। ईद-उल-अजहा या बकरीद के मौके पर आप भी अपनी खास दुआ अपनों तक जरुर पहुंचाएं।

1.
अल्लाह का रहम आप पर आज और हमेशा बरसे,
जैसे मुस्कुराते हैं फूल, हमेशा आप मुस्कुराएं,
भूल जाएं दुनिया के सारे गम आप,
खुशियों के गीत चारों तरफ फैलाएं आप।
दुआओं में याद रखें।

2.
अल्लाह आपको खुशियां और अता करें,
दुआ हमारी है आपके साथ,
बकरीद पर आप और सबाब हासिल करें।

3.
सभी मुराद हो पूरी हर एक सवाली की,
दुआ को हाथ उठाओ की ईद का दिन है।
आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक

4.
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,
जिसमे कोई दुःख और गम न हो।
अल्लाह आपकी दुआ जरूर क़बूल करे।

5.
फूलों की तरह खिलते रहो तुम,
सदा अल्लाह की नफ्जों में खोये रहो तुम,
हर ख्वाहिश पूरी हो तुम्हारी
अल्लाह से ऐसी दुआ करते हैं हम।

6.
अल्लाह आपके सभी गुनाहों को माफ़ करे और आपकी कुर्बानी को स्वीकार करे।
इसके साथ ही आपके जीवन की सारी तकलीफें दूर हों।



Click it and Unblock the Notifications
