Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
1 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों पर बनी रहेगी ईश्वर की कृपा, आपके दिन का हाल बताएगा आपका दैनिक राशिफल
आज किन राशि वालों के जीवन में आएगा नया मोड़ और मिलेगी अपार सफलता, साथ ही वो कौन सी राशियां हैं जिन पर पड़ेगा आज का यह दिन भारी। ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और जानें अपने दिन भर का हालचाल। आइए जानते हैं आज ग्रहों की दिशा और दशा का आप पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष:
कामकाज के मोर्चे पर कुछ सकारात्मक बदलाव संभव हैं। आपकी लगातार मेहनत आज रंग लाएगी और आप कम समय में ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। कारोबार में पिता का सहयोग आपके लिए वरदान साबित होगा, आपको कोई बड़ा आर्थिक फायदा मिलने का योग है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज उधार लेने से आपको बचना होगा, साथ ही आपको अपने बजट पर भी विशेष ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में शांति और हंसी-ख़ुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ विचारों में भी समानता रहेगी और आपको उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। खासतौर पर उनके लिए जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सेहत के मामले में लापरवाही आपको गंभीर मुसीबत में डाल सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 8:30 बजे तक

वृषभ:
दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक शांति भरा दिन गुज़ार पाएंगे। अगर बात आपके काम की करें तो आज आपका ध्यान इधर उधर भटक सकता है जिस कारण आपके वरिष्ठ आपसे नाराज़ रह सकते हैं। साथ ही आपको उनकी खरी खोटी भी सुननी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप ऐसा कुछ ना करें जिससे आपकी परेशानी बढ़ जाए। व्यापारियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, आपको उम्मीद के मुताबिक ही फायदा मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलजुला रह सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आज की रोमांटिक मुलाकात बेहद खास होने वाली है। आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आज आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 तक

मिथुन:
आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे और आपका यही आत्मविश्वास आपको अपने प्रयासों में सफलता दिलाएगा। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो इस हफ्ते अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कुछ ज़रूरी योजनाएं बना सकते हैं। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप दोनों को एक दूसरे से तालमेल बनाकर चलना होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज के दिन आपको ज़्यादा उग्र होने से बचना होगा। आपके मन में अपने प्रेमी/प्रेमिका को लेकर कुछ संदेह भी उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा आप उनसे बातचीत करके अपनी समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। सेहत के प्रति आपकी लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। कुछ अटके हुए ज़रूरी कार्य पूरा होने से आपको काफी राहत मिलेगी।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

कर्क:
दांपत्य जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आप जल्द से जल्द एक दूसरे से बातचीत के द्वारा रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करें क्योंकि आपके बीच की गलतफहमियां और भी गहरी हो सकती हैं। अगर बात आपके काम की करें तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा आलस से भरा रह सकता है। आप उबाऊ महसूस करेंगे और कुछ चिड़चिड़ापन भी रह सकता है जिस कारण काम में आपका कुछ ख़ास मन नहीं लगेगा। रूपए पैसों से जुड़े मामलों में अपने फैसले सोच समझकर लें, साथ ही आज अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। आज आपका अनियंत्रित क्रोध आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अगर आप तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो परेशानियों को स्वयं ही न्योता देंगे। कुछ दिलचस्प करने के लिए दिन अच्छा है। शाम को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:25 से 3 बजे तक

सिंह:
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता से भी आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। सट्टे या लॉटरी से आपको दूर रहना होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। दफ्तर में आप अपनी सारी ज़िम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। साथ ही आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सावधान रहने की ज़रुरत है। जीवनसाथी से कुछ मतभेद उभर सकते हैं। अगर आप अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में प्रेम और शांति चाहते हैं तो आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की ज़रुरत है।प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आज की आपकी मुलाकात वाकई में यादगार रहेगी, साथ ही आप दोनों के प्रेम में भी वृद्धि होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक

कन्या:
अपने प्रिय के प्रति ईमानदार रहें और झूठ का सहारा बिल्कुल ना लें नहीं तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है। दफ्तर में आज आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है जिसे करने की इच्छा आपकी लंबे समय से थी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिजनों का प्रेम व सहयोग प्राप्त होने से आप सुकून महसूस करेंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज आमदनी बढ़िया रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि आपका बजट बिगाड़ सकती है। आपको बचत पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आज माता पिता के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य बनने का योग है। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:15 तक

तुला:
रुपए पैसों के मामले में आज आपको ख़ास सावधानी बरतनी होगी। हो सकता है प्राप्त हुआ धन उम्मीद के मुताबिक ना हो, साथ ही व्यापारियों को भी आज निवेश करने से बचना होगा। आज दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रह सकता है जिस कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो दिन के दूसरे हिस्से में कुछ वित्तीय लाभ संभव है हालांकि अपने बजट के अनुसार चलने में ही आपकी भलाई है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। एक दूसरे की गलतियां निकालने में आप दोनों अपना समय व्यर्थ ना करें बल्कि अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें।प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक गुजरेगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ ढ़ेर सारी प्यार मोहब्बत की बातें कर पाएंगे और एक दूसरे को पर्याप्त समय भी दे पाएंगे।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक:
दफ्तर में आज आपको संभलकर रहने की ज़रुरत है। अपने सहकर्मियों की बुराइयां और उनकी गलतियां निकालने से आपको बचना होगा, नहीं तो, बेवजह आज कोई विवाद खड़ा हो सकता। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए बेहतर यही होगा कि वे अपने फैसले सोच समझ कर लें। अगर आप निवेश कर रहे हैं तो बेहतर होगा अपना मेहनत से कमाया हुआ पैसा आप किसी सुरक्षित जगह ही लगाएं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का प्रेम और साथ दोनों आपको मिलेगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है, मुमकिन है आपके दुश्मन आपके रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करें। आप सावधान रहें। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें। यात्रा के लिए दिन कुछ खास नहीं है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5:05 मिनट से रात्रि 8:40 तक

धनु:
दफ्तर में आज आपके वरिष्ठ आपके काम से ज़्यादा प्रसन्न नहीं रहेंगे जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आप निराश ना हों क्योंकि हर दिन एक जैसा नहीं होता। आप बस मेहनत करते रहिये शीघ्र ही इसका फल आपको मिलेगा। आपके जीवनसाथी के मिज़ाज में आज आपको रंगीनी देखने को मिलेगी, साथ ही सब कुछ भूलकर वे आपके साथ खड़े रहेंगे। इससे आप दोनों के बीच प्रेम तो बढ़ेगा ही, बल्कि आपसी समझ में भी इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों के बीच प्रेम और आपसी समझ देखकर आप को मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आप शौक मौज पर कुछ ज़्यादा ही धन खर्च सकते हैं। अच्छे आहार के साथ प्रतिदिन थोड़ा व्यायाम आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 11:45 से दोपहर 2:40 तक

मकर:
व्यवसाय से जुड़े जातकों को अगर निवेश का कोई अवसर आज प्राप्त होता है तो आपके लिए अच्छा होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से पहले आप सलाह ले लें। आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। आप पूरी ईमानदारी से मेहनत करेंगे और आपके बॉस और वरिष्ठ भी आपके काम से प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। हो सकता है आज काम से जुड़ी कोई यात्रा आपको करनी पड़े। आज प्यार के नज़रिए से दिन कुछ ठीक नहीं है जो भी बोलें सोच समझ कर नहीं तो प्रेमी/प्रेमिका से अनबन हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज सुलझ सकता है जिस कारण आप को बड़ी राहत मिलेगी। पैसों के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतें नहीं तो आज कोई बड़ा धोखा मिल सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 5:30 तक

कुम्भ:
दफ्तर में आपके फैसले लेने की क्षमता को आज आपके वरिष्ठ सराहेंगे। साथ ही वे आपके काम से भी प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन की समस्याएं जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें क्योंकि यह आपके रिश्ते के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आप अपनी मेहनत से अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आप ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे और अपने सभी कार्य बेहतरीन ढंग से निपटा पाएंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। काफी समय से अटका हुआ आपका कोई काम बनने से आज आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ ज़्यादा ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ बेहतरीन समय गुज़ार सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन:
अपनों से अनबन आपके दिन को और भी कठिन बना देगा। मुमकिन है आज आपके परिजन आपके ख़राब रवैये की आलोचना करें। आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन किसी तरह की आर्थिक समस्या आपको नहीं आएगी। मुमकिन है आज काम को अलग रखकर आराम पर ज़्यादा ज़ोर देंगे, इससे आपका मूड भी अच्छा हो जाएगा और आप तरोताज़ा भी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही आपकी मेहनत आज रंग लाएगी और आपकी कोई मनोकामना आज पूरी हो जाएगी। बेवजह की बातों पर अपन समय व्यर्थ ना करें बल्कि अपनी ऊर्जा को अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगाएं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











