Latest Updates
-
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज
10 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, कैसा रहेगा आपके दिन का हाल
अपने दिन भर की जानकारी प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल जहां आप अपने आर्थिक, वैवाहिक, करियर, सेहत और निजी जीवन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें जानकार अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं, साथ ही आने वाली मुश्किलों से भी बच सकते हैं। तो आइये जानते हैं आज का यह नया दिन क्या मोड़ लेकर आएगा आपके जीवन में।

मेष:
आर्थिक तौर पर आज का दिन कुछ अच्छा नहीं है, आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की ज़रुरत है। साथ ही आर्थिक परेशानी की वजह से आपका कोई ज़रूरी काम अटक सकता है जिससे आपको खीज और चिड़चिड़ेपन का एहसास होगा। आपको अकेलेपन और अवसाद से बचना होगा। बेहतर होगा आप अपनों के बीच ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताएं। दफ्तर में वरिष्ठ आज आपके काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे इसका कारण काम में आपका मन ना लगना हो सकता है। घरेलू चिंताएं मानसिक दबाव बढ़ा सकती हैं लेकिन आपको समझदारी दिखानी होगी ताकि आप ऐसे मामलों को जल्द से जल्द सुलझा लें। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार उग्र रह सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ:
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। हालांकि खर्चों में हुई वृद्धि आपको थोड़ा परेशान कर सकती है लेकिन किसी तरह की आर्थिक तंगी नहीं आएगी। कुछ अटके हुए कार्यों पर भी थोड़ा ध्यान देने की ज़रुरत है, लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। हो सकता है पढ़ाई में एकाग्रता बनाने में आपको मुश्किल आए। परिवार में सुख और शांति रहेगी और आपको परिजनों में एकता देखने को मिलेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आप तरोताज़ा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई भी अहम फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए भी तैयार रहें। आप अपना अच्छा बुरा बेहतर जानते हैं।
शुभ रंग: सफेद और हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन:
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। जीवनसाथी से आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। संतान पक्ष से कष्ट होने की संभावना है। आज उनकी तबीयत कुछ नरम रह सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन संभलकर रहने वाला है। लेन देन में आज आपको ख़ास सावधानी बरतनी होगी। अपने बिज़नेस पार्टनर पर आंख मूंद कर भरोसा करने की गलती ना करें। घर और काम का दबाव आपको गुस्सैल बना सकता है, बेहतर होगा कि आप अपने काम और निजी जीवन में बैलेंस बनाकर चलें। दफ्तर में आज किसी सहकर्मी से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना आपा ना खोएं और समझदारी से बात को संभालने की कोशिश करें। शाम को आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

कर्क:
जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे रोमांटिक दिनों में से एक होगा। मुमकिन है आज काम का दबाव कुछ कम हो जिस कारण आपको मौज मस्ती के लिए पर्याप्त समय मिले। आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है और आप राहत की सांस लेंगे। निवेश के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आप किसी ज़रूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर बात आपके काम की करें तो आपकी मेहनत रंग लाती दिखाई पड़ रही है। हो सकता है दफ्तर में आज आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया जाए। यात्रा के लिए आज का दिन काफी शुभ है। आज की यात्रा केवल आनंदायक ही नहीं बल्कि काफी लाभप्रद भी हो सकती है। सेहत में सुधार के लिए समय पर भोजन और थोड़ा व्यायाम आपके लिए ज़रूरी है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 4 से 6 बजे तक

सिंह:
दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन से आप उन लोगों को जवाब देने में कामयाब रहेंगे जो आपकी काबिलियत पर हमेशा शक करते हैं। साथ ही अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए आप खूब तारीफें भी बटोरेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ दिन वाकई ख़ास बीतने वाला है। भाग्य आज आपका साथ देगा और आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। अचानक धन लाभ प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार में भी आपको लाभ मिल सकता है। अगर आप पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को नज़रअंदाज़ करेंगे तो परिजन आपसे नाराज़ रह सकते हैं। साथ ही आपके इस बर्ताव के कारण घर में तनाव का माहौल भी पैदा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

कन्या:
अपने जीवनसाथी की ईमानदारी पर बेवजह शक ना करें इससे आपके रिश्ते में दरार आ जाएगी। याद रखें रिश्तों की नींव भरोसे पर ही टिकी होती है।आर्थिक परशानियों के चलते आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको समझना होगा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं, उदास और अवसादग्रस्त ना हों। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आपके बॉस का मूड कुछ ख़राब हो सकता है इसलिए आलस्य त्याग कर अपने काम पर ध्यान दें। अपने सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह की गॉसिप करने से बचें, इससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाना होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5:25 मिनट से रात 9 बजे तक

तुला:
आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज कई बाधाओं के बावजूद पूरा हो जाएगा जिससे आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही कठिन रह सकता है। आप दोनों के बीच आपसी मनमुटाव किसी बड़े झगड़े में तब्दील होने से स्थिति बहुत तनावपूर्ण रह सकती है। अपने शब्दों पर ध्यान दें ताकि आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे। जीवनसाथी से कितना भी झगड़ लें लेकिन आप यह बात भली भांति जानते हैं कि आप एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अगर पैसे के मामले में आप अपने निर्णय सोच समझ कर लेंगे तो आज आप अच्छा और थोड़ा एक्स्ट्रा पैसा कमा सकते हैं। खाने पीने पर ध्यान दें। पेट से संबंधित बीमारी आपको परेशान कर सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

वृश्चिक:
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा। अगर बात आपके काम की करें तो आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। अतीत में किये गए परिश्रम का फल आज आपको प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। इतना ही नहीं आपके बॉस और सीनियर्स आपके काम की काफी सराहना भी करेंगे जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। तरक्की पाने के लिए अपनी रफ़्तार और परिश्रम बनाए रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। इसके अलावा पुराने किये हुए निवेशों से भी आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। शाम को कोई महत्वपूर्ण संदेश मिलने से आपकी खुशियां दुगनी हो जाएगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 6:20 मिनट से दोपहर 3 बजे तक

धनु:
शादीशुदा ज़िंदगी के नज़रिए से यह दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहेगा और आप दोनों मिलकर आज कोई समझदारी भरा फैसला लेंगे जिसके परिणामस्वरूप आप दोनों को कोई बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज चीज़ें आपके पक्ष में ही रहेंगी और आप हर काम में आगे ही रहेंगे। इतना ही नहीं अपने बॉस और वरिष्ठों से भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपके द्वारा किए हुए सारे प्रयास आज सफल होंगे। साथ ही आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में भी आज आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है जिससे आपका आर्थिक पक्ष और भी मजबूत हो जाएगा। सड़क पर चलते वक़्त सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 से रात्रि 8:45 तक

मकर:
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपके काम के स्तर में सुधार आने से आपके वरिष्ठ भी संतुष्ट रहेंगे। इष्ट मित्रों के सहयोग से आपको किसी कार्य या व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। आज जीवनसाथी से आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। इसके अलावा आप यह भी समझ पाएंगे कि वैवाहिक जीवन के और भी फायदे होते हैं। अगर आर्थिक तौर पर बात की जाए तो आज आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। इसके अलावा निवेश का जो भी नया अवसर आपको मिले उसपर ठीक से विचार विमर्श करें ताकि भविष्य में आपको कोई नुकसान ना हो। यात्रा के लिए आज का दिन काफी शुभ है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:30 से 7 बजे तक

कुम्भ:
परिवार के सदस्यों से वैचारिक मतभेद और अनबन आज आपको परेशान कर सकती है। आप अपनी ओर से बेहतर बर्ताव करें। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है इसलिए बेहतर होगा आज आप सावधान रहें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज उधार देने से बचें। विद्यार्थियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी छोटी सी बात पर मतभेद हो सकता है इसलिए बेहतर होगा की आप शांत रहें और बात को ज़्यादा आगे ना बढ़ाएं। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान ना देकर खेलकूद में ज़्यादा समय व्यतीत करेंगे जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। काम की वजह से आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बन सकती है। लंबे समय से चली आ रही आपकी रोज़गार की खोज आज ख़त्म हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मीन:
जीवनसाथी के व्यवहार में क्रोध और चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। यदि आप प्यार और समझदारी से काम लें तो बात को संभाल सकते हैं।अगर ज़रुरत पड़े तो आज उनके साथ सैर सपाटे के लिए भी जाएं ताकि एक दूसरे के साथ समय बिताकर आप बेहतर महसूस करें। अपने दिन को और भी व्यवस्थित और ख़ास बनाने के लिए अपनी आज की सारी योजनाएं पहले ही बना लें, इससे आपका ही फायदा होगा। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। माता पिता का प्यार और सहयोग आपको मुश्किलों का सामना करने में मदद करेगी। दफ्तर में आपकी पीठ के पीछे चल रही राजनीति का आज आप शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपको होशियारी से काम लेना चाहिए ताकि आपकी छवि ना बिगड़े।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











