For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 दिसंबर राशिफल: धनु राशि वाले रहेंगे आज भाग्यशाली, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

|

आज ग्रहों की बदलती चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, क्या आज ईश्वर की कृपा से बनेंगे आपके बिगड़े काम या फिर आपकी किस्मत में लिखा है अभी और इंतज़ार, यह सब जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए जानते हैं आपकी किस्मत का हाल आज के दैनिक राशिफल के माध्यम से।

मेष:

मेष:

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के वाद विवाद से बचें, नहीं तो, आज बात बहुत आगे बढ़ सकती है। आप सकारात्मक विचार रखें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। ज़रुरत से ज़्यादा चिंता के कारण आज आपकी सेहत ख़राब हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आय के स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। यदि आप कामकाज का बोझ अधिक महसूस कर रहे हैं तो बेहतर होगा आज काम को अलग रखकर आराम पर ज़्यादा ध्यान दें। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो हो सकता है आप कुछ बड़े और अहम फैसले लें। साथ ही आप कोई नई प्रॉपर्टी को खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9:00 बजे तक

वृषभ:

वृषभ:

आज आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अपने कार्यक्षेत्र के कार्यों को लेकर आपका साथी अत्यधिक व्यस्त रह सकता है जिससे आपको एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका भी नहीं मिलेगा। इसके अलावा आप अपने जीवनसाथी के स्वभाव में एक गंभीरता का अनुभव करेंगे। आपको अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखने की ज़रुरत है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आय के नए स्रोत मिलने से आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा।बिजनेस को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। भाई या बहन का स्वास्थ्य आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज छात्रों को शिक्षा में व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से 6:00 बजे तक

Most Read:आपकी सहेली पर तो चांस नहीं मार रहा आपका बॉयफ्रेंडMost Read:आपकी सहेली पर तो चांस नहीं मार रहा आपका बॉयफ्रेंड

मिथुन:

मिथुन:

नौकरी में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना है मगर यह परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आपके बॉस आपकी मेहनत को भी सराहेंगे। धन संबंधी लेन-देन में जल्दबाज़ी करने से बचें। अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो जल्द से जल्द अपनी समस्या का समाधान करें, इससे पहले की देर हो जाए। बेहतर होगा आप अपने बड़ों से इस विषय में बात करें। उनके हस्तक्षेप से आपके रिश्तें में सुधार आ सकता है। आज आपके लिए आराम करने का पर्याप्त समय होगा इसलिए इसका भरपूर फायदा उठाएं। आपकी सेहत में भी सुधार होगा जिसकी वजह से आप अपने गंभीर मसलों को सुलझा पाएंगे। आपको ज़रुरत है धैर्य और शांति से काम लेने की ताकि आपके किसी भी गलत फैसले का प्रभाव आपके रिश्तों पर ना पड़ें। रोज़ाना खुली हवा में सैर करें आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। साथ ही इससे आप ताज़गी भरा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क:

कर्क:

कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे अवसर ला सकता है। यही मौका है खुद को साबित करने का इसलिए इसे हाथ से जाने ना दें। आज वैवाहिक जीवन में प्यार और ख़ुशियां होंगी और आपको अपने जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा।आज आपके द्वारा किए हुए सभी आर्थिक प्रयास सफल होंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आप परिवार व स्वंय की सुख-सुविधाओं हेतु खूब धन ख़र्च कर सकते हैं। कोई भी अहम फैसला लेने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें और दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करें। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से 3 बजे तक

सिंह:

सिंह:

पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी और आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी करीबी से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप ठंडे दिमाग और समझदारी से उनके सामने अपनी बात रखें। आर्थिक तौर पर आज का दिन अच्छा है। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के मुताबिक होगा। प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज ख़ास सावधानी बरतने की ज़रुरत है। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। शाम को अपने किसी नज़दीकी रिश्तेदार या फिर दोस्त के यहां जाना हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपके सभी प्रयास सफल होंगे। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर आज आपका फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से सावधान रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

Most Read:बालों की लंबाई बढ़ानी है तो ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमालMost Read:बालों की लंबाई बढ़ानी है तो ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल

कन्या:

कन्या:

दफ्तर में काम का बोझ अधिक रह सकता है लेकिन आप अपने सकारात्मक विचारों के बल पर इस बोझ को खुद पर हावी नहीं होने देंगे और धीरे धीरे ही सही लेकिन अपने सभी कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी हालांकि आपको अपने आर्थिक पक्ष को और भी मज़बूत करने के लिए अपने प्रयास जारी रखने होंगे। आज दिन भर आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के ख्यालों में ही खोये रहेंगे। कुछ समय से आप दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताने का पर्याप्त समय नहीं मिल पा रह है लेकिन मुमकिन है आज आप दोनों एक बार फिर प्यार के रंग में रहेंगे और अपनी पुरानी यादों को तारोताज़ा करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं की क़द्र करनी चाहिए, साथ ही उनके विचारों को भी आपको महत्त्व देना चाहिए। शाम को थकावट की वजह से आप थोड़ा बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला:

तुला:

आर्थिक तौर पर दिन अच्छा रहेगा। पुराने किये हुए निवेश से आपको अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। इतना ही नहीं आज आपके सोचे विचारे सभी कार्य सफल होंगे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रह सकता है। पुरानी सारी बातें भूलकर जीवनसाथी एक बार फिर आपके पास वापस आएगा और आप दोनों पहले की तरह प्रेम का अनुभव करेंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज आप हमेशा की तरह अपने काम को प्राथमिकता देंगे, साथ ही पूरे जोश और उत्साह से अपने सभी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। ध्यान रहे आपकी सेहत भी उतनी ही ज़रूरी है इसलिए ज़रुरत से ज़्यादा खुद को काम के बोझ तले ना दबाएं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक:

वृश्चिक:

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने की भी उम्मीद है। बच्चे आपके मुताबिक नहीं चलेंगे जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप इस ओर थोड़ा ज़्यादा ध्यान दें। कुछ समय से आप अपने ज़रूरी कार्यों को टालते हुए आ रहे हैं, इस कारण आज आप पर काम का बोझ अधिक रह सकता है। मुमकिन है इस वजह से आप थोड़ा झुंझलाहट महसूस करें। आप ये भी महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। बेहतर ज़िंदगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। परिवार में किसी भी प्रकार से मनमुटाव या झगड़े से आपको बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5:15 मिनट से रात 8:45 बजे तक

धनु:

धनु:

प्रेम के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का मौका आपके सामने आएगा और आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ कुछ हसीन पलों का आनंद उठा पाएंगे। आज आप अधिक ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे। साथ ही आपके अंदर अध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में आपको कोई लाभ या तरक्की मिलने का योग है। बस इस बात का ध्यान रखें की अपने उच्च अधिकारियों व सहयोगियों से आपको तालमेल बनाकर चलना है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने की संभावना है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग आपको मिलता रहेगा। वहीं दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई और सेहत को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। साथ ही अगर आप नए निवेश को लेकर विचार कर रहे हैं तो आज उस ओर आप कदम बढ़ा सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 3:30 बजे तक

Most Read:जानें मर्दों की नज़र में कैसी होती है आदर्श गर्लफ्रेंडMost Read:जानें मर्दों की नज़र में कैसी होती है आदर्श गर्लफ्रेंड

मकर:

मकर:

दांपत्य जीवन में आज अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। इतना ही नहीं आप दोनों साथ में रोमांटिक दिन भी गुज़ार सकते हैं। दफ्तर में अगर आप काम में लगन व उत्साह दिखाएंगे तो आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। गलत वक्त पर गलत बात कहने से बचें, नहीं तो, आपको आलोचना का सामना करना पड़ेगा। आज आपको कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज थोड़ी सावधानी बरतने की ज़रुरत है। किसी भी तरह का वादा करने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें तो बेहतर होगा। अगर बात आपके प्रेम जीवन की करें तो आज अपने प्रेमी/प्रेमिका पर अपना फैसला थोपने की कोशिश ना करें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ:

कुम्भ:

जीवनसाथी के साथ कुछ हसीन पल आपके रिश्ते को और भी मज़बूत कर देगा और आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। आप बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। दफ्तर में आज आप कुछ बढ़िया कर सकते हैं। व्यापार में आज आपको बहुत बड़ा धन लाभ मिल सकता है जिस कारण आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलने से आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। आय के नए स्रोत मिलने से वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आखिरी पल में आपकी योजना में कुछ बदलाव आ सकता है। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। तनाव से मुक्ति पाने के लिए आप ध्यान का सहारा ले सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5:15 मिनट से रात 8:45 बजे तक

मीन:

मीन:

पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। मुमकिन है जीवनसाथी से आज किसी बात पर मनमुटाव हो। बेहतर होगा आप ज़्यादा उग्र ना हों। आर्थिक मोर्चे पर आज के दिन आपको मिलाजुला परिणाम मिल सकता है इसलिए फिज़ूल खर्च करने से बचें। कार्यस्थल के कामों में काफी अधिक व्यस्त रहने के कारण हो सकता है कि आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएं। आपके लिए यह ज़रुरी है कि आप उनकी ज़िम्मेदारियों को समझें और कोई भी तनावपूर्ण स्थिति पैदा ना होने दें। वहीं दूसरी ओर दफ्तर में आज अपने वरिष्ठों से अपनी तारीफ सुनकर आपको प्रसन्नता मिलेगी, साथ ही आपका मनोबल भी बढ़ेगा। आंख मूंदकर किसी मित्र पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए अपने निजी जीवन की गुप्त बातें किसी से भी बांटने से आपको आज बचना होगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक

Most Read:सर्दियों में ट्राई करें ये ओवरनाईट हेयर मास्कMost Read:सर्दियों में ट्राई करें ये ओवरनाईट हेयर मास्क

English summary

horoscope for 5 December 2018 | daily horoscope | astrology

What does your Wednesday, December 5th 2018 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, December 4, 2018, 16:39 [IST]
Desktop Bottom Promotion