Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
अपने घर में गणेश जी की मूर्ति पवित्रता के साथ कैसे रखें
क्या आप जानते हैं कि घर के प्रवेश द्वार पर गणपति की मूर्तियों का जोड़ा रखना चाहिए? क्या आप जानते हैं कि आपको दाहिनी ओर की सूंड वाली गणेश जी की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए?
गणपति की मूर्ति को घर में रखने से पहले आपको कुछ बातें अवश्य जाननी चाहिए। यदि आप इन परंपराओं और रीति रिवाजों का पालन नहीं करेंगे तो शायद आप अपने घर में दुर्भाग्य को आमंत्रण देंगे।
दूसरी ओर यदि आप इन नियमों और परंपराओं का पालन करेंगे तो आपको इस विश्व की सारी अच्छी चीज़े मिलेंगी। अत: यहाँ कुछ नियम, परम्पराएं और रीतिरिवाज़ बताये गए हैं जिनका पालन आपको घर में गणेश जी की मूर्ति रखते समय करना चाहिए।

गणेश जी की मूर्ति को घर में रखते समय इन नियमों का पालन करें
1. घर के प्रवेश द्वार के सामने: आप घर में कई तरीके से गणेश जी की मूर्ति रख सकते हैं। एक लोकप्रिय तरीका है कि आप घर के प्रवेश द्वार के बिलकुल सामने गणेश जी की मूर्ति रखें। ऐसा विश्वास है कि यह दृष्टि गणेश आपके घर में बुरी शक्तियों को प्रवेश करने से रोकता है तथा घर में समृद्धि लाता है। जब आप गणपति को इस प्रकार रखते हैं तो वे आपके घर के पालक बन जाते हैं।
क्यों करते है भगवान गणेश, चूहे की सवारी
2. जोडे़ में रखें: हालाँकि जब भी आप गणपति की मूर्ति को घर के प्रवेश द्वार पर रखते हैं तो इसे जोड़े में रखें। एक जिसका मुख प्रवेश द्वार की ओर हो तथा दूसरी जिसका मुंह विपरीत दिशा में हो। क्यों? क्योंकि यदि आप गणपति की किसी भी मूर्ति को इस प्रकार रखते हैं कि उसका पिछला भाग किसी कमरे की ओर हो तो इससे घर में दरिद्रता आती है। अत: इस क्षतिपूर्ति से बचने के लिए आपको विपरीत दिशा में एक अन्य मूर्ति रखनी चाहिए।
3. जब शो केस में रखना हो: अप मूर्तियों को शो केस में भी रख सकते हैं। इस स्थिति में यह आवश्यक है कि मूर्तियों के बीच कम से कम 1 इंच का अंतर रखा जाए।
4. ना रखें चमड़े की वस्तुएं: दूसरी बात यह है कि गणपति की मूर्ति के पास अन्य चीज़े कैसे रखी जाएँ। उदाहरण के लिए गणपति की मूर्ति के पास चमड़े से बना हुआ कोई सामान न रखें। आखिरकार चमड़ा मृत जानवरों के भाग से बना होता है। अत: चमड़े से बनी हुई वस्तुएं जैसे चमड़े का बेल्ट, जूते या बैग मूर्ति से दूर रखें।
5. सूंड का रखें ख्याल: इसके अलावा जब आप अपने घर के लिए गणपति की मूर्ति खरीदें तो एक महत्वपूर्ण बात याद रखना आवश्यक है - गणपति की सूंड दाहिनी ओर न हो। गणपति को चिंतामणि क्यों कहा जाता है
6. जब सूंड हो दाहिनी ओर: दाहिनी ओर की सूंड वाले गणपति की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है तथा इनके लिए विशिष्ट पूजा की आवश्यकता होती है। आप इन आवश्यकताओं की पूर्ति घर पर नहीं कर सकते और यही कारण है कि इस प्रकार की गणपति की मूर्ति केवल मंदिरों में ही मिलती है। अत: घर में बाईं ओर की सूंड वाले, सीधी सूंड वाले या हवा में सूंड वाले गणपति की मूर्ति ही रखें।



Click it and Unblock the Notifications