Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
क्यों भरा जाता है मांग में सिंदूर, जानिए कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

आपने अक्सर अपने घरों में और दूसरी सुहागिन महिलाओं को मांग में सिंदूर भरते जरूर देखा होगा। वैसे तो महिलाएं सोलह श्रंगार करती है पर सिंदूर का एक अलग ही महत्व होता है।
बहुत कम महिलाएं होगी जो ये जानती होंगी कि आखिर मांग में सिंदूर क्यों भरा जाता है। सिंदूर को आखिर सुहागिनें ही क्यों लगाती है? इन सब बातों के जवाब जानने के लिए आगे पढ़िए.....

इन लोगों से शुरु हुई ये प्रथा
मान्यता है कि भगवान ने वीरा और धीरा नाम के दो युवक और युवती को बनाया और उनको सुंदरता सबसे अधिक दी गई।
धीरा दिखने में बहुत ही सुंदर थी और वीरा तो वीरता कि मिशाल था। भगवान ने इन दोनो का विवाह करवाने का फैसला किया था।

दोनो का हुआ विवाह
विवाह के बाद दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश थे। इन दोनो कि बातें पूरे देश में फैल गई और चर्चे भी होने लगे।
कहा जाता है कि वीरा और धीरा दोनो ही शिकार खेलने जाते थे कि तभी कालिया नाम के एक डाकू ने धीरा को देख लिया और उसपर मोहित हो गया।
धीरा को पाने के लिए डाकी ने वीरा को मारने का प्लान बनाने लगा।

एक दिन हो गया ये हादसा
शिकार पर गए दोनो पति पत्नी को वापस लौटने में जंगल में ही रात हो गई तो उन दोनों ने एक पहाड़ी पर रात गुजारने का फैसला कर लिया।
धीरा को अचानक प्यास लगी तो उसने वीरा को बताया और वीरा रात में ही पानी लेने के लिए निकल गया।

ऐसे हुई सिंदूर लगाने कि प्रथा की शुरुआत
पानी लेने जा रहे वीरा पर अचानक कालिया डाकू ने हमला कर दिया जिससे वीरा घायल हो गया और धरती में गिर के तड़पने लगा।
ये देखकर डाकू जोर जोर से हसने लगा जिसकी आवाज धीरा ने सुन ली। जब धीरी भागती हुई उस जगह पर पहुंची तो वीरा की हालत देखकर क्रोधित होकर पीछे से डाकू पर हमला कर दिया।
धीरा के वार से घायल डाकू जब आखिरी सांसे गिर रहा था तभी वीरा को होश आया और उसने धीरा की वीरता से खुश होकर उसके मांग में अपने रक्त भर दिया।
उसी दिन से सिंदूर भरने की ये प्रथा की शुरुआत हुई थी।



Click it and Unblock the Notifications
