Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सूर्य ग्रहण 2019: 6 जनवरी को भूल से भी ना करें ये काम
सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। ये कुछ समय के लिए सूर्य की रौशनी को रोक देता है। 2019 साल की शुरुआत आंशिक सूर्य ग्रहण के साथ होने वाली है जो 6 जनवरी को नज़र लगेगा। ये ग्रहण सुबह 5 बजकर 04 मिनट से 9 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा।

ये सूर्यग्रहण सिर्फ चीन, कोरिया, जापान, अलास्का और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में ही देखा जा सकेगा। भारत में ये ग्रहण नज़र नहीं आएगा। इस वजह से यहां सूतक भी नहीं लगेगा।

ऐतिहासिक ग्रंथों में सूर्य ग्रहण को माना गया है दुर्भाग्य का सूचक
ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आता है। इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसने इस बात की पुष्टि की। महाभारत का ज़िक्र करें तो जिस दिन पांडव जुएं के खेल में कौरवों से अपना सब कुछ हार गए थे उस दिन सूर्य ग्रहण लगा था।
वहीं जब अर्जुन ने कौरवों के प्रमुख सिपाही को मार गिराया था उस दिन भी सूर्य ग्रहण था। ये ग्रहण उस दिन भी महसूस किया गया था जब भगवान श्री कृष्ण की द्वारका जलमग्न हो गयी थी।
दरअसल भगवान सूर्य को एक पिता और साथ ही साथ एक राजा के समान माना जाता है। उनके रस्ते में किसी भी तरह की रुकावट का मतलब है राजा के काम में बाधा आना।

सूर्य ग्रहण के दिन क्या करें और क्या नहीं
1. भारत में भगवान सूर्य की पूजा की जाती है, उन्हें शक्ति, सम्मान, आत्मविश्वास और तरक़्क़ी का देवता माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य मंत्र का जाप करने से जीवन में खुशियां और खुशकिस्मती का प्रवेश होता है। ये समय ध्यान के लिए भी काफी उपयुक्त माना जाता है।
2. ग्रंथों में ग्रहण काल को सूतक कहा जाता है। सूतक अशुभ समय का संकेत देता है। इस वजह से इस दिन पूजा और खासतौर से मूर्ति पूजा नहीं की जाती है।
3. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर जाने से मना किया जाता है। इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि सूर्य की खतरनाक किरणें नाज़ुक त्वचा से होते हुए गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचाए।
4. सूर्य की रौशनी में मौजूद रहने वाले हरे पत्तेदार सब्ज़ियों और फलों का सेवन करने से मना किया जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से सूरज की किरणों की वजह से इनमें खतरनाक रेडिएशन आ जाता है।
5. इस दौरान एलुमिनियम और स्टील के सामान जैसे चाकू के इस्तेमाल करने से बचने के लिए कहा जाता है।
6. ये भी सलाह दी जाती है कि सूर्य ग्रहण वाले दिन खुले आसमान के नीचे खाना नहीं खाना चाहिए। ये अशुभ होने के साथ साथ सूर्य की किरणों की वजह से सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है। इतना ही नहीं, सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने और बनाने से भी मना किया जाता है।
7. इस दौरान ना सोएं।
8. सूर्य ग्रहण के वक़्त तुलसी या शमी के पौधे को हाथ ना लगाएं।

सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद करें ये काम
1. सूर्य ग्रहण खत्म होते ही स्नान करना ना भूलें।
2. तुलसी और शमी के पौधे पर गंगाजल छिड़कें।
3. ग्रहण के बाद दान करना काफी शुभ माना जाता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
1. आपको सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए।
2. सूर्य ग्रहण के समय गायत्री मंत्र का जाप करने की भी सलाह दी जाती है।
3. आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी ग्रहण के दौरान कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
