Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इनमें से कोई एक गलती भी आप पर पड़ सकती है भारी, जानें किन कामों से मिलेगा लाभ
ज्येष्ठ महीने में आने वाली पंद्रहवीं तिथि ज्येष्ठ अमावस्या कहलाती है। हिंदू धर्म में इस दिन को काफी खास माना जाता है। ज्येष्ठ अमावस्या के द्दीन पवित्र नदी में स्नान, दान, पूजा-पाठ करने की विशेष महत्ता है। कई जातक इस दिन व्रत भी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन ऐसा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जाने-अनजाने में हुए पापों और दोषों से मुक्ति मिलती है। साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन लाभ प्राप्ति के लिए क्या काम करें और किन कामों से बच कर रहें।

साल 2021 की ज्येष्ठ अमावस्या है खास
पंचांग के अनुसार साल 2021 में ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 10 जून को पड़ रही है। धार्मिक दृष्टि से इस अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या के अलावा, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत पूजा भी है। इतना ही नहीं, इसी तारीख को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है।

ज्येष्ठ अमावस्या न करें ये काम
इस दिन जातक को मांसाहार और शराब के सेवन से बचना चाहिए।
इस दिन किसी से उधार में पैसे न लें।
इस दिन किसी नई वस्तु की खरीदारी नहीं की जाती है।

ज्येष्ठ अमावस्या पर करें ये काम
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पीपल और बड़ पेड़ की पूजा करें।
पीपल पर सूत बांधें और कच्छा दूध चढ़ाएं।
इस दिन गाय, कुत्ता और कौआ को खाना खिलाएं।
इस दिन पितरों का तर्पण करना चाहिए।
काले तिल के दान से लाभ मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
