Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Kalabhairav Jayanti 2021:काल भैरव रखते हैं व्यक्ति के बुरे कर्मों का हिसाब, जरूर करें शिव के रौद्र रूप की पूजा
भगवान शिव के रौद्र रूप को काल भैरव के नाम से जाना जाता है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन कालाष्टमी मनाई जाती है और मार्गशीष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काल भैरव जयंती मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान् शिव के रौद्र रूप काल भैरव का अवतरण हुआ था। इस साल 27 नवंबर, शनिवार को काल भैरव जयंती मनाई जाएगी। भगवान शिव के रौद्र रूप की उपासना करने से भय, अवसाद और अन्य नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

तिथि एवं मुहूर्त
काल भैरव जयंती मार्गशीर्ष माह की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है, जो इस वर्ष 27 नवंबर को पड़ रही है। अष्टमी तिथि की शुरुआत 27 की सुबह 5:43 बजे से होगी और 28 नवंबर की सुबह 6 बजे समापन होगा। इस अवधि के दौरान पूजन कार्य किया जा सकेगा।

काल भैरव जयंती का महत्व
मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि हर मनुष्य के बुरे कर्मों का हिसाब काल भैरव ही रखते हैं। दूसरों का परोपकार करने वालों पर जहाँ काल भैरव की विशेष कृपा रहती है वहीं बुरे कर्म करने वालों और अनैतिक आचरण को पालन करने वाले मनुष्यों को दंड भी देते हैं। काल भैरव की पूजा करने से भय, बुरी नज़र, अवसाद और हर प्रकार की नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। पूरी श्रद्धा से की गई पूजा से गृह बाधा और शत्रु बाधा का भी अंत होता है।

पूजा विधि
अष्टमी के दिन स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्रों को धारण करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान शिव के सामने दिया जलाएं और पूजा करें। जयंती के दिन काल भैरव की पूजा रात्रि में की जाती है। शाम में मंदिर जाकर काल भैरव की प्रतिमा के सामने चार मुख वाला दीपक जलाएं। काल भैरव पाठ और चालीसा का पठन करें और काल भैरव को इमरती, जलेबी, उड़द, पान और नारियल का भोग लगायें। इसके बाद पूरी श्रद्धा से काल भैरव की आरती करें और पूर्व में किए गए अपने गलत या अनैतिक कर्मों के लिए माफ़ी मांगे। इसके बाद उनकी सवारी यानि काले कुत्ते को प्रसाद का कुछ हिस्सा भोजन स्वरुप ज़रूर खिलाएं।

काल भैरव व्रत मंत्र
‘अतिक्रूर महाकाय कल्पान्त दहनोपम्,
भैरव नमस्तुभ्यं अनुज्ञा दातुमर्हसि।।'
अन्य मंत्र जिनका उच्चारण पूजा के दौरान कर सकते हैं -
‘ओम भयहरणं च भैरव:।
ओम कालभैरवाय नम:।
ओम ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।
ओम भ्रं कालभैरवाय फट्।।'



Click it and Unblock the Notifications
