Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
Kharmas 2021: जानें कब से शुरू हो रहा है खरमास, शादी-विवाह पर लग जाएगी ब्रेक
शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ दिन और मुहूर्त देखना बहुत जरूरी माना जाता है। हिंदू धर्म में कुछ ऐसे विशेष समय होते हैं जब हर तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। चातुर्मास के समय में भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में विश्राम के लिए चले जाते हैं। इस समय में कोई भी शुभ काम नहीं होते हैं। ठीक इसी तरह मलमास अथवा खरमास का समय होता है जब कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। जानते हैं इस साल मलमास कब से शुरू हो रहा है और फिर से कब शेहनाई की गूंज सुनाई दे सकेगी।

दिसंबर 2021 में खरमास की तिथि
इस बार सूर्य 16 दिसंबर 2021 से धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। खरमास का ये समय 14 जनवरी 2022, शुक्रवार तक रहेगा। इसके बाद से दोबारा विवाह के शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

कब लगता है खरमास?
सूर्य देव जब भी धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तभी खरमास लगता है। सूर्य जब किसी राशि में गोचर करते हैं तब वहां एक महीने का समय बिताते हैं। सभी राशियों में घूमते हुए जब सूर्य धनु और मीन राशि में जाते हैं तब उनका तेज कम हो जाता है। यह कारण है कि इस अवधि में किसी भी तरह के शुभ कार्य वर्जित बताये गए हैं।

खरमास में नहीं किए जाते शुभ कार्य, पूजा-पाठ का होता है विशेष महत्व
खरमास के समय में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, गृह निर्माण, आदि भी वर्जित होते हैं। हालांकि पूजा-पाठ और दान जैसे पुण्य कार्य अवश्य किए जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications