Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
दिवाली की रात इन जानवरों के दिखने से होता है ये काम....
दिवाली का त्योहार आते ही हर जगह धूम मचने लगती है। ये एक ऐसा त्योहार है जो है तो हिंदुओं का मुख्य त्योहार पर इसको हमारे देश में हर धर्म के लोग धूम धाम से मनाते है। इस दिन गणेश भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। बच्चे पटाखे छुड़ाते हैं।
मान्यता है कि दिवाली के समय कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जिससे पता चलता है कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भक्त पर है। मगर कई ऐसी बातें भी है जो इस दिन या रात में होती है तो आपको उसके कई मतलब निकालने चाहिए। क्योंकि कई ऐसी मान्यताएं है जो आपके इस दिन बताएंगी की आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद है या नहीं है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर आपको ये तीन जानवर दिख जाएं तो समझ लेना चाहिए कि आपके पास माता लक्ष्मी आने वाली हैं। क्या आपको पता है वो तीन जानवर कौन हैं, अगर नहीं तो आइए हम बताते हैं उन तीन जानवरों के बारे में जो आपको दिवाली के दिन दिखने से लाभ पहुचा सकते है।

अगर आपको दिख जाए छिपकली
आप सोच रहें होगे कि ऐसा तो होता ही रहता है क्योंकि दिवाली पर क्या छिपकली को आम दिनों को में भी आसानी से घर की दीवार पर देखा जा सकता है। लेकिन ये बहुत ही कम होता है कि आपको दिवाली वाले दिन छिपकली दीवार पर दिखे। इससे जुड़ी कई मान्यताएं है पर सबसे बड़ी मान्यता तो ये है कि अगर आपको दिवाली वाले दिन दीवार परह रेंगती हुई छिपकली दिखे तो आपको निश्चित ही धन लाभ होगा और लक्ष्मी का आपके घर में आना पक्का हो जाता है।

छछूंदर दिखना होता है शुभ
आपने अपने घरों मे छंछूदर को भी देखा होगा ये दिखने में चूहों की तरह ही होते है। माना जाता है कि इनका घर में दिखना बहुत ही शुभ संकेत होता है। ऐसे भी कई घर है जहां छछूंदरों ने सबके परेशान करके रखा है। लेकिन ये भी मान्यता है कि अगर आपको दिवाली वाले दिन छछूंदर दिख जाए तो सब कुछ सही हो जाता है। आपको धन लाभ भी होता है।

दिवाली पर बिल्ली दिखना है शुभ
हमारे देश में ऐसी कई मान्यताएं है जो खास समय के लिए होती है। अगर आम दिनों में बिल्ली आपके किचेन से दूध पीकर चली जाए तो आप उसको घर में घुसने नहीं देती हैं। पर दिवाली में अगर बिल्ली आपके घर में प्रवेश कर जाए और आपके घर में रखा दूध पी जाए तो ये माता लक्ष्मी के आने के संकेत है।

अगर रात में दिखे उल्लू तो होता है
जैसा कि आप सभी जानते हैं नवरात्रि में उल्लू का दिखना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी ही एक मान्यता दिवाली की रात को भी है। आपको बता दें कि उल्लू हमेशा रात के अंधेरे में ही निकलता है और दिवाली वाले दिन आपको कहीं पर भी अंधेरा नहीं मिलेगा। इसलिए आपको उल्लू भी नजर नहीं आंएगे पर इसके बावजूद आपको उल्लू नजर आ जाए तो समझिए कि आपके घर में लक्ष्मी मां कृपा लाने वाली है।



Click it and Unblock the Notifications