Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
मार्च में जन्मे लोगों की ये खासियत उन्हें बनाती है दूसरों से बिल्कुल अलग
व्यक्ति का जन्म जिस महीने में हुआ है उसकी कुछ खास विशेषताएं उसकी पर्सनालिटी में जरूर नजर आती है। आप अपने दोस्त या रिश्तेदार के जन्म के महीने के आधार पर उसके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ पता कर सकते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का तीसरा महीना होता है मार्च। इस माह में पैदा हुए लोगों की पर्सनालिटी कुछ अलग होती है। ये काफी समझदार और फ्रेंडली होते है। मगर ये महत्वपूर्ण फैसले लेने में ज्यादा सक्षम नहीं रहते हैं। इस लेख के माध्यम से मार्च में पैदा हुए लोगों की क्वालिटी के बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं।

मदद के लिए हमेशा तैयार
इस माह पैदा हुए लोगों के दिल में दूसरों के लिए दयालुता का भाव कूट-कूटकर भरा होता है। आपके जान-पहचान में कोई मार्च-बॉर्न व्यक्ति है तो आपको अच्छे से पता होगा कि उनका दिल कितना बड़ा है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

जिंदगी जीने में यकीन
इस महीने जन्मे लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि अपनी जिंदगी को पूरी मौज-मस्ती के साथ कैसे जीना है। ये लाइफ के हर एक पल को जीने में यकीन रखते हैं। ये नए लोगों से मिलने और दोस्ती करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं।

पसंद है शांत वातावरण
ये भले ही जीवन के हर एक सेकंड को जीना चाहते हैं, मगर इस माह जन्मे लोगों को शांत वातावरण भी प्रिय है। ये शहर के शोर-शराबे को छोड़कर प्रकृति की गोद में जाना पसंद करते हैं।

प्रकृति के नजदीक रहना पसंद
अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करने के बारे में सोच रहे हैं जो नेचर के करीब रहना चाहता है तो आप मार्च में जन्मे लोगों के संपर्क में आएं। इन्हें समंदर, पहाड़, नदियां देखकर बहुत खुशी मिलती है।

विश्लेषण करने का गुण
इस क्वालिटी पर बहुत कम ही लोगों का ध्यान जाता है, पर मार्च में पैदा हुए लोगों में स्थिति को ऑब्ज़र्व करने और उसका विश्लेषण करने की क्षमता कमाल की होती है। ये पूर्व में की अपनी गलतियों का विश्लेषण करने के बाद भविष्य के लिए अपने प्लान तैयार करते हैं।

होते हैं फिलॉस्फर
ये जीवन जीने के लिए प्रेक्टिकल सोच रखते हैं और अपने साथियों को भी वही राय देते हैं। ये अपने चाहने वालों को समस्या का हल देने के मामले में काफी आगे रहते हैं। ये सबको ये बात जरुर कहते हैं कि आपके पास जो है उसमें खुश रहने का प्रयास करें और उसका आनंद लें।

नए माहौल में जल्दी घुलमिल जाते हैं
मार्च में पैदा ही लोग बिल्कुल नए और अलग माहौल में भी काफी आसानी से खुद को ढाल लेते हैं। ये खुद को नए वातावरण में एडजस्ट करने के लिए प्रयास करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं।

साफ़-सीधी बात कहने में यकीन
मार्च में पैदा ही लोगों में ये क्वालिटी होती है कि जो बात उनके दिल में होती है वो ही उनकी जुबान पर भी होती है। ये घुमाफिरा कर अपनी बात रखना पसंद नहीं करते हैं। इनकी ये सच्चाई कई बार सामने वाले का दिल भी तोड़ देती है।



Click it and Unblock the Notifications
