Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Mahashivratri 2023: आपके चढ़ाए पुष्प मात्र से प्रसन्न हो जाएंगे भोलेबाबा, देखें उनके पसंदीदा फूलों की लिस्ट
ऐसा माना जाता है कि सभी देवी-देवताओं में से भगवान शिव बहुत जल्दी अपने भक्तों की पुकार सुन लेते हैं। सच्चे मन से अनुयायी शिवलिंग पर सिर्फ जल चढ़ाकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर लेता है। यही वजह है कि शिवजी को भोलेबाबा भी कहकर बुलाया जाता है। भगवान शंकर का की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत खास माना गया है। पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का उत्सव फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शिव मंदिरों की रौनक देखने लायक होती है।

भोलेनाथ जितनी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं, उतनी ही जल्दी उनका क्रोध भी बढ़ जाता है। इस वजह से शिव पूजा के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है। आपके द्वारा चढ़ाये गए फूल भी उनकी नाराजगी बढ़ा सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि शिवजी को कौन से फूल पसंद हैं और उन्हें कौन से फूल से क्रोध आ सकता है।

आंकड़े के फूल
माना जाता है कि लाल और सफेद आंकड़े के फूल भगवान शिव को अर्पित करने से लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है और साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अलसी के फूल
जो जातक महाशिवरात्रि की पूजा में अलसी के फूल शिवजी को अर्पित करता है, उसे भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिल जाता है। जाने-अनजाने में किये पाप से भी मुक्ति मिलती है।

चमेली के फूल
यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस महाशिवरात्रि पर चमेली के फूल भगवान शिव के चरणों पर चढ़ाएं। इस फूल को अर्पित करने वाले जातक को वाहन सुख की प्राप्ति होती है।

कनेर के फूल
महाशिवरात्रि के दिन महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कनेर के फूल चढ़ाएं। जीवन में धन से जुड़ी समस्या दूर होगी। आय के नए स्रोत आपको मिल सकेंगे।

बेला के फूल
यदि आप अविवाहित हैं और विवाह की इच्छापूर्ति चाहते हैं तो शिवजी को बेला के फूल चढ़ाएं। इससे आपको सुंदर व सुयोग्य पत्नी का आशीर्वाद मिलेगा।

जूही के फूल
शिव पूजा में जूही के फूल अर्पित करने से महादेव की विशेष कृपा होती है। घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती है और दरिद्रता से बचाव होता है।

हरसिंगार के फूल
शिवजी की पूजा में हरसिंगार के फूल अर्पित करने से वो बहुत प्रसन्न होते हैं। जातक को सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती है। घर में सकारात्मकता का वास होता है।

धतूरे के फूल
भोलेनाथ को भांग-धतूरे से बहुत लगाव है। महाशिवरात्रि के दिन यदि को जातक धतूरे के फूल चढ़ाता है तो उसे संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। लाल डंठलवाला धतूरा पूजा में रखने से धन से जुड़ी मनोकामना पूर्ण होती है।

शमी और दूर्वा
शमी के पत्ते और दूर्वा से भी महादेव का पूजन किया जा सकता है। भगवान शिव का आशीष मिलता है। जीवन में कभी आर्थिक समस्या पैदा नहीं होती है। दूर्वा अर्पित करने से लंबी आयु का वरदान मिलता है।

केवड़ा के फूल से बचें
भगवान शिव की पूजा में भूल से भी केवड़ा के फूल को शामिल न करें। शिव पूजा में केवड़ा के फूल चढ़ाना पाप करने के समान है। इससे महादेव रुष्ट हो जाते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
