Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Pithori Amavasya 2021: मंगलवार को है कुशाग्रहणी अमावस्या, जान लें मुहूर्त व नियम
हिंदू धर्म में सिर्फ पूर्णिमा तिथि ही नहीं बल्कि अमावस्या तिथि की भी विशेष महत्ता है। भादो महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का धार्मिक दृष्टि से खास स्थान है। यह दिन भाद्रपद अमावस्या, पिथौरी अमावस्या या पिठौरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह दिन पितृ तर्पण के लिए उत्तम माना गया है। इस अमावस्या तिथि की विशेष बात ये है कि इस दिन धार्मिक कार्यों के लिए कुशा का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसे कुशाग्रहणी अमावस्या भी कहा जाता है। जानते हैं इस साल पिठौरी अमावस्या की तिथि, महत्व और इससे जुड़े नियमों के बारे में।

पिठौरी अमावस्या की तिथि
भाद्रपद अमावस्या तिथि का आरंभ: 6 सितंबर 2021 को शाम 7 बजकर 38 मिनट से
भाद्रपद अमावस्या तिथि का समापन: 7 सितंबर 2021 को शाम 6 बजकर 21 मिनट पर।

पिठौरी अमावस्या का महत्व
भाद्रपद अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। परिवार के सदस्यों के बीच शांति बनी रहती है। इस दिन नारी शक्ति को पूजा जाता है। यूं तो अमावस्या तिथि भगवान कृष्ण को समर्पित मानी गयी है, मगर इस दिन मां दुर्गा की आराधना करने का प्रावधान है। जातक गेहूं के आटे की मदद से मां दुर्गा की छोटी मूर्तियां बनाकर पूजा करते हैं और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।

पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
जो व्यक्ति पितृ दोष से पीड़ित होता है उसे जीवन में काफी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। पितृ दोष लगने की वजह से घर में मांगलिक कार्यों में अड़चन का सामना करना पड़ता है। घर-परिवार में अनबन बनी रहती है। कामकाज के क्षेत्र में भी रुकावट का सामना करना पड़ता है। जो जातक पितृ दोष से मुक्ति प्राप्त करना चाहता है, उनके लिए अमावस्या तिथि विशेष फलदायी है।
इस दिन घर की महिलाएं अपने परिवार की खुशहाली के लिए व्रत करती हैं। साथ ही पति व बच्चों की सुख-समृद्धि के लिए कामना करती हैं।

पिठौरी अमावस्या के नियम
इस दिन जातक को सुबह जल्दी उठकर स्नान करके पिंडदान करना चाहिए। इस तिथि पर दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। अपने सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र, भोजन और अन्य वस्तुओं का दान करें। इस दिन पिठ यानी आटे की मदद से 64 मूर्तियां बनाएं और उनकी पूजा करें।
पूजा के लिए लोग पावन कुशा की घास खरीदते हैं। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। श्राद्ध, तर्पणव अन्य पितृ पक्ष के अनुष्ठान के लिए इस घास की बहुत अधिक महत्ता है।
इस दिन पुरुष श्राद्ध अनुष्ठान करते हैं और अपने पूर्वजों का स्मरण करके पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूर्वज अपनी सन्तान को आशीर्वाद देने के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications