Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Raksha Bandhan 2022: इस बार रक्षाबंधन पर बन रहे हैं 4 शुभ संयोग, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी है और बाजारों में इसकी रौनक देखने लायक है। लोग अभी से इस पर्व की तैयारियों में लग गए हैं। हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। भाई बहनों का यह पर्व इस बार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और बदले में भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस बार राखी के त्योहार का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन पर 4 शुभ योग बन रहे हैं।
आइए आपको राखी बांधने के शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं, साथ ही इस दिन बन रहे 4 शुभ योग के बारे में भी हम आपको जानकारी देंगे।

कब है रक्षाबंधन?
इस बार भी रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोग असमंजस में है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त 2022 को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होगी जो 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाई जाएगी।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
सुबह 9 बजकर 28 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय है।

4 शुभ योग
ज्योतिषियों का कहना है कि रक्षाबंधन पर 4 शुभ योग बन रहे हैं। आयुष्मान योग 10 अगस्त को शाम 7 बजकर 35 मिनट से लेकर 11 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। 11 अगस्त को सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। वहीं सौभाग्य योग 11 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से 12 अगस्त को सुबह 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। राखी दिन शोभन योग के साथ-साथ धनिष्ठा नक्षत्र का भी शुभ संयोग है।

रक्षाबंधन पर भद्रा
रक्षाबंधन के दिन यानी 11 अगस्त को शाम 5 बजकर 17 मिनट से भद्रा लग रहा है जो 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मुख भद्रा लगेगा जो रात्रि 8 बजे तक रहेगा। रात्रि 8 बजकर 51 मिनट पर भद्रा खत्म होगा।



Click it and Unblock the Notifications
