Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
रक्षाबंधन 2020: इस साल रहेगा लगभग 12 घंटे का मुहूर्त, जानें तिथि और शुभ संयोग
हर भाई साल भर रक्षाबंधन का इंतजार करता है ताकि उस दिन अपनी बहनों से वो अपनी कलाई पर राखी बंधवा सके। वहीं बहनें भी अपने भाईयों से मिलने और इस खास दिन को साथ बिताने के लिए विशेष तैयारियां करती हैं। हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। जानते हैं साल 2020 में रक्षाबंधन का पर्व किस तारीख को पड़ रहा है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

रक्षाबंधन तिथि 2020
इस साल रक्षाबंधन का पर्व 3 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि है और इसी दिन सावन माह का समापन भी होगा। इस दिन बहनें अपने भाई कि कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी।

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन - 3 अगस्त, सोमवार
राखी बांधने का मुहूर्त : 09:27:30 से 21:11:21 तक
अवधि : 11 घंटे 43 मिनट
अपराह्न मुहूर्त - 13:46 से 16:26
प्रदोष काल मुहूर्त - 19:06 से 21:14
पूर्णिमा तिथि आरंभ - 21:28 (2 अगस्त)
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 21:27 (3 अगस्त)

शुभ संयोग
इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व सावन के पांचवे और अंतिम सोमवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन रक्षाबंधन का शुभ संयोग पड़ रहा है। भद्रा सूर्य की पुत्री है, जो इस बार रक्षाबंधन के दिन सुबह 9.29 बजे तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। भद्रा की समाप्ति के बाद ही बहन अपने भाई की कलाई पर रखी बांधें। अगस्त की 3 तारीख को सुबह 7.20 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है और उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। जानकारों के मुताबिक सोमवार के दिन रक्षाबंधन होने से अन्न एवं धनधान्य के लिए अच्छे अवसर रहेंगे।

सिर्फ धागा नहीं, ये है अटूट बंधन
रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के बीच के अनमोल रिश्ते को समर्पित है। साल दर साल उनका यह रिश्ता समय के साथ और गहरा होता जाता है। इस तरफ भाई अपनी बहन के प्रति हर दायित्व को निभाने का वचन देता है तो वहीं बहन भी भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर सिर्फ रेशम की डोर नहीं बल्कि पवित्र और अटूट प्रेम का बंधन जोड़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
