Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
सावन का प्रदोष व्रत महादेव का आशीर्वाद पाने का है सबसे उत्तम दिन, जानें तिथि, शुभ संयोग और महत्व
साल के बारह महीनों में श्रावण का महीना भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। श्रावण मास के सभी दिन भक्तों के लिए पर्व के समान हैं, मगर इस महीने में आने वाला प्रदोष व्रत शिव की कृपा पाने वाले लोगों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है।

प्रदोष व्रत महादेव को समर्पित है। श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन यह व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस साल प्रदोष व्रत 5 अगस्त को पड़ रहा है। जानते हैं इस बार कौन सा शुभ संयोग बन रहा है और इस दिन का क्या महत्व है।

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त और विशेष संयोग
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ: 05 अगस्त की शाम 05 बजकर 09 मिनट से
त्रयोदशी तिथि समापन: 06 अगस्त की शाम 06 बजकर 28 मिनट तक
प्रदोष काल: 05 अगस्त के शाम 07 बजकर 09 मिनट से 09 बजकर 16 मिनट तक
इस साल प्रदोष व्रत के दिन हर्षण योग बन रहा है। हर्षण योग 06 अगस्त की सुबह 01 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर्षण योग को बहुत शुभ बताया गया है। यह समय शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। इस योग को शुभ मुहूर्त में गिना जाता है।

प्रदोष व्रत का महत्व
प्रदोष व्रत महीने में दो बार रखा जाता है, एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। सावन महीने का पहला प्रदोष व्रत 5 अगस्त को रखा जाएगा। इस महीने में प्रदोष व्रत का पालन करना बहुत मंगलकारी बताया गया है। यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रदोष है। शिव भक्तों के लिए ये बहुत बड़ा दिन है। इस व्रत का पालन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही, इस व्रत से संतान पक्ष को भी लाभ मिलता है।

प्रदोष व्रत पूजा विधि
श्रावण महीने का प्रदोष व्रत रखने वाले जातक सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं। पूजा घर को गंगाजल से पवित्र कर लें। भगवान शिव की मूर्ति और शिवलिंग को स्नान कराएं। शिवजी और माता पार्वती को पुष्प, चंदन, अक्षत, धूप और नैवेद्य चढ़ाएं। प्रदोष काल के दौरान महादेव का पूजन कर लें और प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें। भोले बाबा और पार्वती मां की आरती उतारें। इस व्रत में फलाहार नियम का पालन करें। इस दिन अपना ज्यादा से ज्यादा समय भोलेनाथ का ध्यान करने में बिताएं।



Click it and Unblock the Notifications