Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
श्रावण मास: महिलाओं की ये गलतियां भगवान शिव को कर सकती है क्रोधित, जरुर रखें इन बातों का ख्याल
सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व है। भोलेनाथ के भक्त पूरे साल इस महीने का इंतजार करते हैं। ये वो समय होता है जब लोग महादेव की कृपा पाने के लिए हर तरह के प्रयास करते हैं। इस महीने में जातक सोमवार का व्रत करते हैं, शिव मन्दिर जाते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय भोले बाबा की आराधना में ही बिताते हैं। महिलाओं के लिए भी ये महिना कई मायनों में खास है। ऐसा माना जाता है कि जो कुंवारी कन्या शिवजी का व्रत करती है उसे मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। वहीं सुहागिन महिलाएं अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामनापूर्ति के लिए व्रत करती हैं। सावन के महीने में महिलाओं को कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखने की जरुरत है ताकि भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे।

न खोलें बाल
ऐसा माना जाता है कि महिलाओं को अपने केश बांधकर ही रखने चाहिए। खुले बालों से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। बालों के बंधे रहने से पति-पत्नी का रिश्ता भी मजबूत बना रहता है।

न लगाएं हल्दी
भगवान शिव की पूजा में भांग-धतूरा, सफ़ेद फूल, बेलपत्र, फल आदि ही चढ़ाएं। उन्हें हल्दी लगाना अशुभ माना जाता है।

न करें तामसिक भोजन
पूरे सावन में मांसाहार और शराब के सेवन से बचें। इस अवधि में प्याज, लहसुन, अदरक, मूली, काली मिर्च के सेवन की भी मनाही होती है।

शिवलिंग न छुएं
आप प्रयास करें की शिवलिंग के पूजन के समय आप उसे हाथ न लगाएं। दरअसल ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग को स्पर्श करने से पार्वती माता नाराज हो जाती हैं।

न पहनें काले वस्त्र
महिलाएं ही नहीं, घर में यदि कोई भी व्यक्ति सावन का व्रत कर रहा है तो उसे काले वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। काले वस्त्र धारण करने से नकारात्मकता बढ़ती है।

पीरियड्स में न करें पूजा
महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान शिवलिंग की पूजा करने से मना किया जाता है। आप इस तरह की भूल न करें।



Click it and Unblock the Notifications
