Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या है हनुमान जयंती का महत्व?
हनुमान जंयती को भगवान हनुमान के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। चैत्र मास के 15 वें दिन को भगवान हनुमान का जन्मदिवस होता है।
हनुमान जी की पूजा सभी हिंदुओं के द्वारा की जाती है और कई मंदिर भी हनुमान जी को समर्पित होते हैं। जिन मंदिरों में भगवान राम की पूजा होती है वहां भी हनुमान जी की पूजा की जाती है।
READ: जानिये भगवान हनुमान के जन्म का रहस्य
लोक पंरपराओं के अनुसार, हनुमान जी के पास कई असीम शक्तियां थी, जिनके कारण वह बुरी शक्तियों और आत्माओं को दूर भगा देते थे। उनके जन्मदिवस के अवसर पर भी नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से छुटकारा पाने के लिए पूजा की जाती है। आइए जानते हैं हनुमान जयंती के महत्व और किंवदंतियों के बारे में:

हनुमान जयंती के बारे में किंवदंती -
माना जाता है कि भगवान हनुमान ने एक बार माता सीता को सिंदुर लगाते हुए देखा। उन्होंने जिज्ञासवश माता सीता से पूछा कि वह यह लाल रंग का पाउडर अपने माथे पर क्यूं लगा रही है। इस पर माता सीता ने कहा कि ऐसा करने से भगवान राम की आयु बढ़ेगी। ऐसा सुनकर, भगवान हनुमान गए और उन्होंने अपने पूरे बदन पर सिंदुर का लेप कर लिया, ताकि भगवान राम की आयु दीर्घ हो जाएं। तब से लेकर आज तक, भगवान हनुमान की पूजा सामग्री में सिंदुर भी चढ़ाया जाता है।

हनुमान जयंती का महत्व -
माना जाता है कि भगवान हनुमान, भगवान शिव का रूप हैं। वो निष्ठा और भक्ति का अवतार हैं। उनकी ताकत अतुलनीय है और उन्हें महान बौद्धिक माना जाता है। इसलिए, लोग, उनके जन्मदिवस पर उपवास रखते हैं। हनुमान चालीसा का जाप करते हैं और प्रसाद बांटते हैं।

इस प्रकार, भगवान हनुमान के जन्म को हनुमान जयंती नाम दिया गया, इस दिन सभी श्रद्धालु, पूजा-पाठ करते हैं और शक्ति प्राप्त करने की उपासना करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
