Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
Somvati Amavasya : सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ संयोग, पितरों का आशीर्वाद पाने के इच्छुक जातक करें ये काम
इस साल की आखिरी सोमवती अमावस्या आने वाली है। इस दिन वट सावित्री का व्रत और शनि जयंती का भी शुभ संयोग बन रहा है। हिन्दू धर्म में हर अमावस्या का महत्व होता है। इस दिन पितरों की पूजा करके फल और आर्शीवाद की प्राप्ति होती है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या विशेष हो जाती है। इस दिन सुहागनें व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना करती हैं। तो चलिए जानते है साल की आखिरी सोमवती अमावस्या की तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में।

तिथि एवं मुहूर्त
सोमवती अमावस्या 30 मई को पड़ने वाली है। अमावस्या तिथि की शुरुआत 29 मई को दोपहर 02:54 बजे से होगी और अमावस्या तिथि का समापन 30 मई को 04:59 बजे होगा। 30 तारिख को ही अमावस्या संबंधित सभी धार्मिक कार्य किए जाएंगे।

पूजन विधि
अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इस दिन यदि व्रत रख रहे हैं तो पूजा के समय जल हाथ में लेकर व्रत का संकल्प लें और सूर्य देवता को इसका अर्घ्य दें। इस दिन पूर्वजों के नाम का तर्पण और दान करें। सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा करने से चंद्रमा मजबूत होता है। वहीं इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। सोमवती अमावस्या के दिन सुहागिनें पीपल के वृक्ष की पूजा करती हैं। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती होती है।

सोमवती अमावस्या के दिन क्या करें
इस दिन पितरों के नाम से जल में तिल का भोग दक्षिण दिशा में करना चाहिए।
सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और पीले रंग के पवित्र धागे के साथ 108 बार परिक्रमा करें।
इस दिन पितरों का ध्यान करते हुए दान करें। आप किसी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं।
सोमवती अमावस्या के दिन पीपल का पौधा लगाएं और इस पौधे की निरंतर सेवा करें। ऐसा करने से पितरों को बहुत प्रसन्नता होती है।

सोमवती अमावस्या के दिन ना करें ये काम
सोमवती अमावस्या के दिन भूलकर भी मांस, मदिरा का सेवन न करें।
इस दिन बाल-नाखून न काटें।
पीपल के वृक्ष की पूजा के समय पीपल के पेड़ को न छुएं।
इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए और ना ही कटु वचनों का प्रयोग करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
