Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Solar or Lunar Eclipse 2022 में लगने वाले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की लिस्ट, साथ ही जानें सूतक काल का समय
चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का लगना वैसे तो खगोलीय घटना है लेकिन इससे जुड़ी कई धार्मिक धारणाएं भी हैं। जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच सूर्य आ जाता है तो चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आ जाने से सूर्य ग्रहण लगता है। वहीं हिंदू धर्म में ग्रहण की स्थिति को अच्छा नहीं माना जाता है। ग्रहण के समय लगने वाले सूतक काल में किसी भी तरह के शुभ कार्य की मनाही होती है। इस अवधि में कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह भी दी जाती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2022 में कब कब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

साल 2022 में पहला सूर्य ग्रहण
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाला है। ये दुनिया के कई देशों के साथ साथ भारत में भी नजर आएगा। भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण ही लगेगा इसलिए इसका सूतक मानी नहीं रहेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 12 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और शाम 4 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा।

साल 2022 में दूसरा सूर्य ग्रहण
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। इस ग्रहण का दीदार भारत के साथ कई अन्य देशों में भी किया जा सकेगा। मगर इस ग्रहण का प्रभाव भारत में आंशिक रहने से इसका सूतक मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 05 बजकर 42 मिनट पर हो जाएगा।

साल 2022 में पहला चंद्र ग्रहण
नए साल में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने वाला है। यह भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में भी देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का प्रभाव भारत पर होगा और इसका सूतक भी मान्य है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा। इस ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतनी होंगी।

साल 2022 में दूसरा चंद्र ग्रहण
साल 2022 में दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने वाला है। यह भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में भी देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का प्रभाव भी भारत पर होगा और इसका सूतक भी मान्य होगा। भारतीय समय के अनुसार इस ग्रहण की शुरुआत दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 7 बजकर 27 मिनट पर होगा।

साल 2022 में लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण की पूरी लिस्ट
पहला सूर्य ग्रहण: 30 अप्रैल 2022
दूसरा सूर्य ग्रहण: 25 अक्टूबर 2022
पहला चंद्र ग्रहण: 16 मई 2022
दूसरा चंद्र ग्रहण: 8 नवंबर 2022



Click it and Unblock the Notifications
