Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इस दिवाली बन रहे है कई योग, आपको जानना है जरूरी

दिवाली तो हर साल मनाई जाती है और हर वर्ष का मुहुर्त भी अलग अलग होता है। इस बार दिवाली का त्योहार 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा और इस बार दीपावली में कई तरह के योग बन रहे है।
भक्तों को दिवाली में इस बार काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। कई बार ऐसा होता है कि आप पूजा तो करते है पर आपको पता नहीं होता कि आप सही कर रहे है या गलत कर रहे है और इसपर मुहूर्त का ही पूरा ध्यान रखा जाता है।
इस बार दीपावली में बहुत सी चीजों को ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इस बार कई ऐसी चीजें होने वाली है जो अभी तक नहीं हुई या जो कई सौ साल पहले हुई थी वो चीजें वापस आ रही है।
इस दिवाली आपको इन बातों के बारे में पता होना चाहिए कि इस बार होने वाले ये योग आपके लिए बहुत कुछ लेकर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इस बार की खास बात......

गुरुचित्र का बन रहा है संयोग
इस दीपावली में गुरु चित्र का योग बन रहा है जो कि आपके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। जैसा कि आप लोग जानते है कि कार्तिक मास में गणेश भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। आपको ये बता दें कि जिस गुरुचित्र का योग बन रहा है ऐसा योग इससे पहले कई साल पहले 1990 में पड़ा था।
ऐसी मान्यता है कि ये एक ऐसा योग है जो हर साल नहीं आता है। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। कभी कभी तो ये योग 4 या 5 साल में एक बार आता है या तो 10 साल में एक बार आता है।
ये योग बहुत खास माना जाता है। आपको बता दें कि इस वर्ष के बाद गुरुचित्र का ये योग 4 वर्ष के बाद 2021 में पड़ेगा। इसलिए इस दिवाली में आपको पूजन भी काफी महत्वपूर्ण होगा।

गुरुवार के कारण गुरुयोग भी बन रहा है
इस बार सिर्फ गुरुचित्र का योग ही नही बल्कि इस बार गुरुवार के दिन दीपावली पड़ रही है तो गुरु योग भी बन रहा है। इसके साथ अमावस्या तिथि, चित्रा नक्षत्र भी है।
7 चौघड़िए,एक अभीजित मुहूर्त व दो लग्न भी बन रहे हैं। इस दीपावली में इतने सारे योग है कि आपकी ये दिवाली स्पेशल होने वाली है।
माता लक्ष्मी की कृपा के लिए दिन है शुभ
जैसा कि आप सभी लोग जानते है कि इस दिन माता लक्ष्मी की खासकर पूजा होती है और उनकी कृपा को पाने के लिए भक्त हर तरह के प्रयास करते है। शुभ मुहुर्त में पूजा और अच्छे योग होने का फल आपको मिलेगा।
इस दिन माता को खुश करने के लिए आपके लिए अच्छा मौका क्योंकि योग आपके प्रार्थना को बढ़ाएंगे।

उपवास भी रखें
इस दिन अच्छे योग बनने के कारण आप अगर उपवास रखते है तो आपको माता लक्ष्मी की कृपा होगी। आप दिनभर उपवास रखें और शाम को उपवास के साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा करें और माता का आशीर्वाद पाएं।
इस बार की दिवाली आपके लिए बहुत खास है।
-



Click it and Unblock the Notifications
