Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इस अक्षय तृतीया इन चीजों का दान करने से मिलेगा अक्षय लाभ

अक्षय तृतीया का पावन पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हिन्दू धर्म के लोग पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस त्योहार को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय का अर्थ होता है जो कभी खत्म न हो इसलिए ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र दिन में किये कार्यों का फल शुभ होता है और उस पुण्य का प्रभाव हमेशा रहता है।
शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए अति उत्तम है। इस दिन बिना कोई पंचांग देखे सगाई, विवाह, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा इस दिन पितरो को किया गया तर्पण तथा पिन्डदान अथवा किसी और प्रकार का दान करने से अच्छा फल प्राप्त होता है। कहते हैं जो भी मनुष्य सच्चे मन से अक्षय तृतीया के दिन जाने अनजाने में किये हुए अपने अपराधों के लिए भगवान से क्षमा मांगता है ईश्वर उस पर ज़रूर कृपा करते हैं। साथ ही इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से भी मनुष्य के सभी कष्टों का नाश हो जाता है।
वैसे तो इस त्योहार से जुड़ी कई मान्यताएं हैं जैसे कहा जाता है कि श्री हरि के छठे अवतार श्री परशुराम जी का जन्म भी अक्षय तृतीया के दिन ही हुआ था इसलिए लोग इस दिन को उनकी जयंती के रूप में भी मनाते है। वहीं दूसरी और ऐसा मानना है कि रावण के भाई कुबेर ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया था जिसके फलस्वरूप उन्होंने महादेव से वरदान माँगा था कि वह लक्ष्मी जी से उनका सारा धन प्राप्त करने में उनकी सहयता करें। इस पर शिवजी ने उन्हें लक्ष्मी जी की पूजा करने की सलाह दी थी इसलिए अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना का भी ख़ास महत्व है।
भविष्य पुराण के अनुसार इस दिन से ही सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ हुआ था।
आइए जानते है क्या होता है अक्षय तृतीया जैसे पवित्र मौके पर खास

माता लक्ष्मी की पूजा
इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक करने से धन की वर्षा होती है। देवी लक्ष्मी को केसर और चन्दन का टीका लगाना चाहिए साथ ही तुलसी के पत्तों को चढ़ाना न भूलें कहते हैं इस दिन तुलसी की सेवा करने से आपकी सभी आर्थिक बाधाएं दूर हो जाती है और ईश्वर की कृपा बनी रहती है।
शाम को अपने घर के मुख्य द्वार पर और तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना न भूलें। लक्ष्मी जी के साथ इस दिन उनके पति विष्णु जी की भी पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।

सोना खरीदना होता है शुभ
वैसे तो ऐसे बहुत से कार्य हैं जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। लेकिन हमारे देश में इस दिन सोना खरीदने की ख़ास परम्परा है। माना जाता है कि इस मौके पर सोने की खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि इस दिन सोना खरीदने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बरसती है।

क्या करें दान
जैसा की हमने आपको बताया कि इस दिन दान का बहुत ही महत्व होता है। इसलिए अक्षय तृतीया पर दान जरूर करें। वैसे तो सच्चे और पवित्र मन से किये हुए दान का फल हमेशा ही अच्छा होता है लेकिन अक्षय तृतीया पर कुछ ख़ास वस्तुएं है जिनका दान करना चाहिये जैसे वस्त्र, घी, शक्कर, अनाज, फल, सोना या चांदी। आप अपने सामर्थ्य अनुसार दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी और घर में सुख और शान्ति का वास होगा।
ऐसी भी मान्यता है कि अगर इस दिन जरूरतमंदों को गर्मी से बचने के लिए हम छाता, पंखा, कूलर दान करेंगे या फिर मंदिरों में ही वाटर कूलर की व्यवस्था करवाएंगे तो इसका बड़ा ही शुभ फल मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
