Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
वास्तु के हिसाब से घर में लगाएं मनी प्लांट वरना हो सकता है नेगेटिव इफेक्ट
ज्यादात्तर घरों में बरकत और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए मनी प्लांट लगाया जाता है। माना जाता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यही वजह है कि लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं। लेकिन अगर मनी प्लांट को सही दिशा में न लगाया जाये या इसका रख-रखाव ठीक तरह से ना किया जाये तो ये हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है। मनी प्लांट का पौधा गलत दिशा में लगाने से इसका घर पर नेगेटिव इफेक्ट भी पड़ सकता है। मनी प्लांट लगाने की भी वास्तु गाइडलाइन होती है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि घर में अगर मनी प्लांट सही तरीके से न लगाया जाएं तो इसके क्या नुकसान होते हैं।

लोगों की नजरों से बचाकर रखें
कहते है कि मनी प्लांट को लोगों की बुरी नजरों से बचाकर रखना चाहिए क्योंकि किन्ही किन्ही लोगों की बुरी नजरों की वजह से भी मनी प्लांट मुरझा जाते हैं। इसके अलावा मनी प्लांट को हमेशा ऐसी जगह रखे जहां लोगों की नजरें आसानी से न पहुंच पाएं। क्योंकि कई लोग मनी प्लांट चुराने की फिराक में भी रहते है।
मुरझाई पत्तियों हटा दें
मनी प्लांट के पौधे को हमेशा हरा-भरा रखें, उसे मुरझाने ना दें। इसके लिए प्रतिदिन पौधों को पानी देते रहें। यदि पत्तियां मुरझा जाएं तो उन्हें तुरंत छांट दें। मुरझाई पत्तियां नकारात्मकता लाती हैं।
साथ ही हमेशा यह भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेलें कभी भी जमीन पर ना फैलाएं। ऐसा होना भी घर में कई तरह के नुकसान का कारण बन सकता है।

घर के भीतरी हिस्से में ही लगाएं
मनी प्लांट को घर के आंतरिक हिस्से में ही रखे।
इसे घर के बाहर न लगाएं। घर के अंदर लगाने से ही इस पौधे का लाभ मिलता है। हालांकि पौधे को सही दिशा में लगाना जरूरी है। इसके आस-पास स्वच्छता रखनी चाहिए।
दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं
दक्षिण-पूर्व दिशा को मनी प्लांट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में लगाने पर मनी प्लांट घर में बरकत लाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके रखरखाव के लिए भी ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। इस बात का ध्यान रहे कि मनी प्लांट ऐसी जगह रखें जहां अधिक धूप ना हो। हफ्ते में एक बार इसके पानी को बदलना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
