Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
हर व्रत में इन नियमों का पालन है जरूरी, नहीं तो मनोकामना रह जाती है अधूरी
हिन्दू धर्म में साल भर कई उत्सव, एकादशी तिथि और विशेष जयंती पर्व आते हैं जिनके उपलक्ष्य में व्रत का पालन करने से व्यक्ति पर भगवान की कृपा बनी रहती है। लोग अपनी आस्था के अनुसार विभिन्न महत्वपूर्ण मौकों पर पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। लेकिन अगर व्रत का पालन पूरे विधि विधान से ना किया जाए तो इससे मिलने वाला फल भी अधूरा रहता है और व्यक्ति की मनोकामना अधूरी रह जाती है। ऐसे में ये ज़रूरी हो जाता है कि हम व्रत से जुड़े छोटे से छोटे नियम का पालन करें। चलिए जानते हैं ऐसे नियम जिन्हें हर व्रत के दौरान पालन करना ज़रूरी होता है।

व्रत का संकल्प ठीक प्रकार से लें
व्रत की शुरुआत व्रत का संकल्प लेने से करें। अधिकतर मौकों पर यह संकल्प ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद ही लिया जाता है। व्रत के संकल्प में व्रत की समयावधि भी तय करें। बिना संकल्प के रखे गए व्रत का फल अधूरा रहता है।

व्रत से संबंधित दिए गए नियमों का करें पालन
हिन्दू धर्म में हर व्रत और पर्व से संबंधित नियमों का उल्लेख मिलता है। व्रत रखने वालों को हर व्रत से संबंधित इन नियमों का पालन ज़रूर करना चाहिए। केवल बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को ही इन नियमों से छूट मिलती है।

विधि विधान से करें पूजा
व्रत के दिन सुबह जल्दी स्नान के बाद घर और विशेषकर पूजा घर को अच्छे से साफ़ करें और पूजा की सभी सामग्री और संबंधित भगवान की मूर्ति या तस्वीर को पूजा घर में स्थापित करें। इसके बाद पूरे विधि विधान से पूजा पाठ करें और भगवान का ध्यान लगाएं।

काले कपड़े ना करें धारण
व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ़ सुथरे वस्त्र ही पहनें। व्रत के दिन काले कपड़े ना पहनें। इस दिन हल्के रंग के साफ़ वस्त्र ही धारण करें।

ब्रह्मचर्य का करें पालन
व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य व्यवहार का पालन करें। व्रत की सफलता के लिए यह आवश्यक है कि व्यक्ति का मन निश्छल, शीतल और शांत रहे। इस दिन व्रत का पालन करने वाले को ना ही गुस्सा करना चाहिए और ना ही किसी प्रकार के बुरे विचार मन में लाने चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
