Latest Updates
-
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण
जानिए अक्षया तृतीय का क्या महत्व है शादीशुदा दम्पतियों के जीवन में?
कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन विवाह करने से प्रेम बढ़ता है और आपका वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहेगा। अक्षय तृतीया के बारे में जाने कुछ खास बातें:
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष स्थान है। कुछ लोग इसे आखा तीज़ के नाम से भी जानते हैं। शादी के लिए यह दिन बेहद पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन शादी करने के लिए किसी भी प्रकार का मुहुर्त नहीं चाहिए होता है।
वैसाख मास के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन इस दिन को मनाया जाता है। कई परिवारों में इस दिन विशेष पूजा की जाती है और कई जगह, इस दिन सोना खरीदना भी शुभ मानते हैं। दिनों-दिन इस दिवस की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि लोगों के बीच सोना खरीदने और शुभ कार्यों को करने का क्रेज बढ़ गया है। इस दिन महालक्ष्मी की पूजा की जाती है जो मां लक्ष्मी का ही स्वरूप हैं और माना जाता है कि इनकी पूजा करने से घर में समृद्धि और धन आता है।
वहीं दम्पत्तियों के लिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन विवाह करने से प्रेम बढ़ता है और आपका वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहेगा। अक्षय तृतीया के बारे में जाने कुछ खास बातें:

माता मधुरा और भगवान सुंदरेषा का हुआ था विवाह
किंवदंतियों में कहा गया है कि इसी दिन माता मधुरा और भगवान सुंदरेषा, जो कि भगवान शिव का अवतार है, का विवाह हुआ था। इसीलिए, दम्पत्ति को इसी दिन विवाह करने की सलाह दी जाती है।

ये भी है मान्यता
ऐसा भी कहा जाता है कि इसी दिन देवता कुबेर ने माता लक्ष्मी की पूजा की थी और उन्हें अपार धन की प्राप्ति हुई और वो धन के राजा ही बन गए। इसीलिए, वैवाहिक जीवन में बंध चुके लोगों को सलाह दी जाती है कि उन्हें इस दिन सोने को खरीद मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

अबूझ मूहुर्त
साथ ही इस दिन विवाह करने के लिए किसी भी प्रकार के मुहुर्त या दोष व काल को नहीं देखना होता है। यह पूरा दिन पवित्र होता है और आप बिना किसी कुंडली मिलान के ही इस दिन शादी कर सकते हैं। कहते हैं कि यह दिन इतना पवित्र होता है कि ग्रहों का प्रभाव अपने आप कम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
