Latest Updates
-
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने -
गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? इन 4 चीजों को लगाने से दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
Apara Ekadashi 2026: क्या अपरा एकादशी वाले दिन बाल धो सकते हैं? व्रत से पहले जरूर जान लें ये नियम -
Coronavirus vs Hantavirus: दोनों में से कौन है ज्यादा खतरनाक? जानें लक्षण, बचाव और फैलने का तरीका -
गर्मियों में भी चाहिए कांच जैसा Korean Glow? डाइट में शामिल करें ये मैजिकल जूस; नोट करें रेसिपी -
Vat Savitri Vrat 2026: 16 या 17 मई, कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Adhik Maas 2026: 17 मई से लग रहा पुरुषोत्तम मास, अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए जरूर करें ये 5 काम
जानिए पूरे साल का राशिफल.. सेहत, कारोबार और भाग्य में क्या खास बदलाव आ सकता है 2018 में..
नया साल शुरु हुए चंद दिन भी गुजर चुके हैं, 2018 में चंद्रमा का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। इस पूरे साल का जोड़ निकाले तो यह साल मूलांक 2 (2+1+8 = 11 = 1+1 = 2) के लिए है। इस साल कई ग्रह अपने स्थान से पारगमन करेंगे। इस लिहाज से इस साल उम्मीद की जा रही है कि इन ग्रहों की बनती बिगड़ती स्थिति के कारण कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
शनि इस साल खुद के राशि में जाकर पूरे साल के लिए विराजमान होगा तो वहीं बृहस्पति इस साल की शुरुआत में वृश्चिक फिर अपने राशि धनु में जाकर प्रवेश करेगा। ग्रहों के यह संक्राति या पारगमन दूसरी राशियों को भी अलग अलग क्षेत्र में प्रभावित करेगा। आइए जानते है इस साल किस रााशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि
समृद्धि और संपत्ति के मामलें में आपके लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संपत्ति से संबंधित मामलों में इतने अच्छे परिणाम नहीं मिलते नजर आते। हालांकि, गुरुजनों का आर्शीवाद बना रहेगा। परंतु इसके अलावा, 08/03/2018 से 02/05/2018 के दौरान शनि-मंगल की युति धनु राशि में होगी। इस युति में एक ग्रह अधिक तेज चाल वाला होगा और दूसरे सबसे धीमी वाला ग्रह है। दोनों की युति के दौरान आपको समझ में नहीं आ रहा होगा कि आपका काम क्यों नहीं हो रहा है। इस वर्ष के दौरान 12-10-18 तक गुरु का आपकी राशि से सातवें स्थान में भ्रमण दांपत्य जीवन में सुख-शांति लाएगा।
इस साल आपका नौकरी के लिहाज से ठीक नहीं है। वर्ष के दौरान शनि के भ्रमण के कारण आपके लिए विदेश यात्रा का योग बनेगा। वाणिज्य विषयों के विद्यार्थियों को भी अच्छी सफलता मिलेगी। हालांकि, 12-10-18 के बाद गुरु के भ्रमण के कारण विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा।

वृषभ राशि
वर्ष के दौरान शनि का आपकी राशि से आठवें स्थान में भ्रमण छोटी पनौती को दर्शाता है। इस समय में खर्चे काफी अधिक रहेंगे। नई संपत्ति लेने के कोई योग नहीं दिखाई पड़ रहे हैं । स्थायी संपत्ति अथवा संपत्ति के मामलों में कोई गोटाला या विवाद नहीं हो इसका ध्यान रखें। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। राहु का तीसरे स्थान पर भ्रमण आपको अविवेकपूर्ण साहस कराएगा। पर केतु का नवम स्थान में भ्रमण आपके भाग्य में अवरोध पैदा करेगा। आप कड़ी मेहनत व परिश्रम करेंगे। पर केतु नवम स्थान में शायद ही कभी भाग्य में अवरोध उत्पन्न करता है। आप मेहनत व परिश्रम खूब करेंगे। इस वर्ष पैसा तो आएगा पर टिकेगा नहीं।

मिथुन राशि
वर्ष के दौरान आपकी राशि से दूसरे स्थान में राहु का भ्रमण होगा। इससे आपको आकस्मिक धन खर्च होगा। धन स्थान में राहु के कारण पैसा आएगा तो सही पर टिकेगा बिल्कुल नहीं। पैसा जल्दी-जल्दी आएगा पर टिकेगा नहीं। आवश्यकताओं के कारण संचित धन खर्च हो जाएगा। लोने लेने तक की भी नौबत आ सकती है। एकाएक आर्थिक प्रश्न पैदा होकर अनअपेक्षित रुप से स्थिति पैदा होगी। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना होगा। जितना हो सके उतनी बचत अधिक करें। मूर्खतापूर्ण खर्च नहीं करें। गलत रास्तों से कमाई की आस मत लगाएं। सातवें स्थान में शनि का भ्रमण होने से कमाई आपकी इच्छानुसार नहीं होगी। अटक गए धन के मिलने की कम संभावना रहेगी।

कर्क राशि
ये साल आपके लिए बहुत ही खुशियों भरा रहने वाला है। इस साल धन वृद्धि के साथ ही आपके निजी संबंधों में मधुरता घुलेगी। वर्ष के दौरान राहु के आपकी राशि से भ्रमण करने से आपकी इच्छा और महत्वाकांक्षा में काफी बढ़ोतरी होगी। आप भौतिक सुख हासिल करने के लिए तत्पर रहेंगे। सफलता हासिल करने हेतु अधिक पुरषार्थ करेंगे। आपके धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
21 मार्च से लेकर मध्य मई और 27 जून से लकर अगस्त के अंत का समय आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस समय अपनी आर्थिक जिम्मेदारियों में सावधानी बरतें। शनि के आपकी राशि से छठे स्थान में भ्रमण करने से आपको आर्थिक फायदा होने की अल्प आशाएं हैं। चौथे स्थान में गुरु के भ्रमण से आप संपत्ति और परिवार हेतु अधिक खर्च करेंगे। परंतु, गुरु आपको आकस्मिक लाभ भी देगा।

सिंह राशि
समृद्धि और संपत्ति की बात करें तो वर्ष के आरंभ की अपेक्षा में थोड़ी राहत मिलती दिखाई देती है। वजह यह है कि तीसरे स्थान में गुरु का भ्रमण आपको कुछ खास फायदा नहीं दे रहा है। इसके अलावा, पांचवें भाव में शनि और व्यय भाव में राहु का होना अड़चन पैदा कर सकता है। व्यय भाव में राहु की वजह से संपत्ति को लेकर बेकार के खर्च होंगे। आपके द्वारा अपनी रहने की जगह का रिनोवेशन, फर्नीचर या कलर करवाने को लेकर खर्च रहेगा जिसे आपको एक सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। वर्ष के अंतिम चरण में आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव से गुरु का गोचर आपकी मिल्कियत की खरीद-फरोख्त अथवा वर्तमान संपत्ति के नवीनीकरण या मरम्मत करवाने के लिए खूब उत्तम दिखाई पड़ता है। आप परिवार से संबंधित मामलों में विशेष ध्यान देंगे। अगर परिवार में पहले से कोई मुद्दा है या कोई नई परेशानी उत्पन्न होने पर आप सरलता से उसका सकारात्मक हल ला सकेंगे। इस साल अगस्त का महीनें आपके कॅरियर के लिए काफी सुखद रहने वाला है। 21 मार्च से लेकर 15 अप्रेल और 21 जून से लेकर अगस्त का पूरा महीना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि
वर्ष के दौरान आपकी राशि से चौथे स्थान पर शनि का भ्रमण आपको शनि की ढाई वर्ष की पनौती के बंधन में रखेगा। दूसरे स्थान में से हो रहा गुरु का भ्रमण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। धनलाभ होगा। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा। चर संपत्ति में वृद्धि होगी। गुरु की सातवीं दृष्टि के आठवें स्थान पर होने से आपको बाप-दादाओं की संपत्ति मिल सकती है। ग्यारहवें स्थान पर राहु का भ्रमण शेयर और सट्टे के क्षेत्रों में किए गए इन्वेस्टमेन्ट का अच्छा फल नहीं मिलने देगी। बेनामी आमदनी और अनैतिक मार्गों से धंधे में फायदा मिलेगा। ग्यारहवें स्थान में राहु का भ्रमण आपको शेयर और सट्टेबाजी के क्षेत्रों से एक अच्छा फल मिलने नहीं देगा।

तुला राशि
वर्ष के दौरान गुरु आपकी राशि से दूसरे भाव पर भ्रमण करने से आप महत्वाकांक्षी बनेंगे। इस वर्ष के दौरान शनि के आपकी राशि से भ्रमण से आप महत्वाकांक्षी बनेंगे। इस वर्ष के दौरान शनि का आपकी राशि से तीसरे स्थान में भ्रमण आपको धनलाभ कराएगा। इस वर्ष आकस्मिक रुप से जमीन, मकान लेने के योग बनेंगे। आपकी राशि से दसवें भाव में राहु का होना कामकाज में आर्थिक नुकसान का संकेत देता है। दिनांक 08/03/2018 से 02/05/2018 के दौरान शनि-मंगल धनु राशि में साथ-साथ रहने वाले हैं। इसमें से एक तो द्रुत गति का और दूसरा सबसे धीमी गति का ग्रह है। इस युति के कारण आपकी दुविधाएं बढ़ जाएंगी। काम पूरा नहीं क्यों हो पा रहा है ये नहीं समझ में आएगा।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि से बारहवें स्थान पर गुरु का भ्रमण भाग्य का साथ मिलने में रोड़े डालेगा। इस वर्ष के दौरान शनि की पनौती का तीसरा चरण प्रसार होने जा रहा है। गुरु के बारहवें में होने से आपकी आय से ज्यादा व्यय रहेगा। अविचारित खर्च रहने की संभावना है। धार्मिक और चिकित्सकीय खर्च की संभावना है। शनि के दूसरे स्थान में होने से यह आपको धन जमा नहीं करने देगा। आपकी आय धीमी ही सही पर एक निश्चित गति से होती रहेगी। नवम भाव में राहु का भ्रमण अनेक विघ्नों के पश्चात सफलता देगा। किस्मत आपकी उन्नति की राह में संघर्ष की स्थिति पैदा करेगा। कुटुंब में संपत्ति से संबंधित कन्फ्यूजन पैदा करेगा। विवादों का शांति से निपटारा करें। खर्चों पर भी लगाम रखने की सलाह है। दिनांक 12-10-2018 के पश्चात कुछ राहत मिलेगी। कारण यह है कि गुरु आपकी राशि में आएागा और सातवें स्थान पर इसकी दृष्टि पड़ेगी जिससे आमदनी के नए साधन पैदा होंगे।

धनु राशि
इस वर्ष के दौरान शनि के आपकी राशि से प्रसार होने से आपकी भाग्योन्नति हेतु संघर्ष का समय कहलाएगा। आजीविका के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत के अनुपात में कम फल मिले तो उसी में संतुष्टि प्राप्त करें। गुरु के आपकी राशि से ग्यारहवें भ्रमण करने से अटके कार्य फिर से शुरु होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति हेतु गुरु का भ्रमण लाभकारी कहा जाएगा।
कॅरियर के हिसाब से यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि साल के शुरुआत में ही बुध आपकी राशि में आकर विराजमान हो गया है। मई और जून का महीने आपके लिए बहुत व्यस्त निकलने वाला है लेकिन अगस्त के दूसरे सप्ताह आपको शुभ समाचार मिलने वाला है।
इनकम से ज्यादा व्यय होने से हाथ में पैसे रहने की उम्मीद कम मानिए। वसीयत की संपत्ति मिलने की संभावना है। 08/03/2018 से 02/05/2018 के दौरान मंगल व शनि की युति होगी। इस दौरान लिए जाने वाले फैसलों में दुविधा की स्थिति व्याप्त होगी। निवेश संबंधी निर्णय लेने हेतु यह समय ठीक नहीं। इसके उपरांत, आपके धन स्थान के केतु के कारण अपने आर्थिक व्यवहारों का लिखित तरीके से हिसाब-किताब रखें अन्यथा चीटिंग अथवा विश्वासघात के शिकार हो सकते हैं।
फरवरी से लेकर मध्य मार्च और 7 सितम्बर से लेकर मध्य नवम्बर आपके लिए शुभ समाचार लेकर आने वाले है।

मकर राशि
वर्ष के दौरान आप साढ़ेसाती के पहले चरण में रहेंगे। आपकी राशि से बारहवें स्थान में भ्रमण कर रहा शनि आर्थिक मामलों में अप्रेल के पहले हफ्ते से लेकर सितम्बर तक शनि के प्रभाव के वजह से खूब उतार चढ़ाव देख सकते है।
आपसे मेहनत तो खूब करवाएगा पर वांछित परिणाम नहीं देगा। आपके लिए निराशाजनक स्थिति कहलाएगी। गुरु का आपकी राशि से दसवें स्थान में भ्रमण करना वर्ष दौरान नए मकान अथवा स्थायी संपत्ति मिलने का योग बनाएगा। दिनांक 12-10-2018 के बाद गुरु का आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान में आने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके लाभ में वृद्धि हो सकती है। निजानंद, भौतिक सुख और आरामतलब जीवन की कल्पना लिए आप नए-नए गैजेट्स अथवा वाहन की खरीदी करने की संभावना रहेगी। गुरु के ग्यारहवें स्थान में आने से आप भूतकाल में लिए गए कर्जों को अब चुका सकेंगे। इस साल आपके लिए 14 मई से लेकर जून का महीना और मध्य जुलाई से लेकर सितम्बर बहुत ही शुभ है।

कुंभ राशि
वर्ष के दौरान ता. 12-10-2018 तक गुरु का भ्रमण आपकी राशि से नवम स्थान में तथा राशि स्वामी शनि का भ्रमण वर्षभर ग्यारहवें स्थान से होगा। आर्थिक रुप से लाभकारी समय। इनकम में वृद्धि के लिए नए स्रोत मिलेंगे। वर्तमान आय के स्रोतों में भी मजबूती आने के आसार रहेंगे। इस समय दौरान स्थायी संपत्ति की खरीदी के योग हैं। आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने हेतु लंबी अवधि के निवेश की विचारेंगे। पूर्व में किए गए कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। पिछले काफी समय से फंसे हुए पैसे चमत्कारिक रुप से वापस मिल सकते हैं। छायाग्र केतु के बारहवें स्थान में होने से एक्सपेंस रेश्यो ज्यादा रहेगा। गैरजरूरी चीजों पर पैसे नष्ट कर से बचें। इस समय दौरान लोन लेना समझदारी नहीं कहीं जाएगी।

मीन राशि
धन और संपत्ति के मामलें में आपको धीरज से काम लेना होगा। कारण यह कि वर्ष पर्यन्त शनि के आपके कर्म स्थान में होने से कर्म फल मिलने में विलंब होगा। मकान और वाहन के स्थान पर शनि की दृष्टि इन मामलों में धीमी गति से फल देगी। ये भी संभव है कि आपको इन कार्यों में कुछ ज्यादा ही खर्च करने पड़ें। मकान खरीदने के इच्छुक जातकों को ज्यादा पैसा लगाने होंगे। कहीं-न-कहीं समझौता करने की जरुरत आन पड़ेगी। अक्टूबर के महीने तक अष्टम स्थान में गुरु बृहस्पति का भ्रमण आर्थिक खींचतान लाएगा। धार्मिक और सेवा कार्यों में आपके खर्च रहेंगे। आर्थिक परिस्थितियां संतोषजनक नहीं होंगी। लेकिन, अाखिरी मोड़ पर धन व्यवस्था हो जाने से आपको मदद मिलेगी। ता. 12-10-2018 के बाद गुरु का नवम स्थान में भ्रमण आपके लिए आर्थिक रुप से लाभदायक रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications