Latest Updates
-
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल
वास्तु के अनुसार झाडू का गलत इस्तेमाल आपके परिवार को परेशानियों में डाल सकता है

घर में अगर गंदगी रहती है तो आपके घर में लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है। इसलिए आपको घर की सफाई करनी पड़ती है। आपको बता दें कि अगर घर की सफाई ना की जाए तो आपको कई तरह की बीमारियां भी घेरती है।
जाहिर सी बात है कि आप अगर घर की सफाई करती है तो आपको झाड़ू का इस्तेमाल करना पड़ता है। आज आपको हम झाड़ू के बारे में ही बताएंगे। झाड़ू से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु टिप्स भी है जो आपको जानना बहुत जरूरी है।
आपको आज हम कुछ ऐसे वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे जो आपको नही करना है। घर में झाड़ू को कही भी रख देना या कहीं भी फेक देना और किसी भी समय झाड़ू लगाना सभी का संबंध वास्तु से जुड़ा हुआ है।
आपको तो पता भी नहीं होगा की आपके घर में कई परेशानियां तो इसीलिए आते है। आइए जानते है..

इन जगहों पर ना रखें झाड़ू
झाड़ू का आपको किसी ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए जहां सबकी नजर पड़े। आपको इसको कहीं छिपा कर रखना चाहिए क्योंकि इसको लक्ष्मी का रुप माना जाता है। आप चाहें तो इसके पश्चिम दिशा के किसी कमरे में रख सकती है। ये आपको लिए शुभ है।

भोजन कक्ष में
अगर आपने भोजन कक्ष में झाड़ू रखी तो आपको लिए बिल्कुल अच्छा नही है। इससे आपके घर में अनाज की कमी होगी और परिवार में किसी सदस्य की तबियत भी खराब भी हो सकती है। इसलिए आपको इसे किचेन में नहीं रखना है। इसका ध्यान रखें।

दरवाजे पर झाड़ू
आपको ये जानना बहुत जरूरी है कि अगर आप रात के समय अपने घर के दरवाजे के सामन झाड़ू रखते है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि ये काम आपको सिर्फ रात में करना है। सुबह से समय झाड़ू को भूलकर भी दरवाजे के सामने ना रखें।

सुबह करें ये वास्तु उपाय
सुबह सवेरे उठते ही घर के मुख्य दरवाजे पर पानी का छिड़काव करें। कहते हैं जिस घर में सफाई होती है, उसपर हमेशा शनेदेव की कृपा होती है और वह मुसीबतों से बचा रहता है। पुराना झाड़ू हटाकर नया निकालने के लिए शनिवार का दिन चुनें, इससे घर आकसमिक मुसीबतों से बचा रहता है पुराना झाड़ू हटाकर नया निकालने के लिए शनिवार का दिन चुनें।

शाम को ना लगाए झाड़ू
ऐसी मान्यता है कि कभी भी शाम को सूरज ढलने के बाद भूलकर भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर से लक्ष्मी चली जाती है। झाड़ू पर लात रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है।

किसी को ना मारें झाडू
अगर आप कभी अंजाने मे किसी को झाड़ू से मार देती है तो ये आज ही बंद कर दें क्योंकि ऐसा करने से आपको समस्या हो सकती है। इससए आपके घर में परेशानियां पैदा होती है। आपको ये भी ध्यान रखना चाहिए कि आपको टूटी हुई झाड़ू से सफाई नहीं करनी है इससे भी आपके घर में दिक्कतें आती है।

घर से निकलने पर तुरंत ना लगाएं झाडू
अगर आपके घर का कोई सदस्य किसी काम के लिए निकला है तो आपको तुरंत झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। इससे उस व्यक्ति के कामों में बाधाएं आती है।



Click it and Unblock the Notifications