Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Surya Grahan 2023: ग्रहण के समय हुआ है बच्चे का जन्म तो जानें कैसी होगी उसकी पर्सनालिटी
बच्चे के जन्म का समय, तारीख़ और स्थान आगे चलकर उसके स्वभाव और उसके भाग्यफल को प्रभावित करता है। ग्रहण के समय जन्मे बच्चों के व्यवहार पर ग्रहण का प्रभाव आगे चलकर दिखाई पड़ता है।
इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने वाला है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष दो सूर्य ग्रहण और दो चन्द्र ग्रहण लगने वाले हैं। ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का व्यवहार और पर्सनालिटी ग्रहण से प्रभावित होती है। जानते हैं कैसा रहता है ये असर-

नेतृत्व के गुण होते हैं विकसित
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के दौरान जन्मे बच्चों में आगे चलकर नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। बच्चा हर क्षेत्र में आगे रहता है और अपने आप लीडरशिप की भूमिकाओं को निभाने लगता है। इनका स्वभाव आगे बढ़ते रहने के लिए उन्हें प्रेरित करता है और इन्हें सफ़ल बनाता है। ग्रहण के दौरान जन्मे बच्चे अधिकतर नेतृत्व के रोल में रहते हैं।
आत्मविश्वास होता है भरपूर
ग्रहण के दौरान जन्म लिए बच्चों में आगे चलकर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है। सूर्य को आत्मा का सांकेतिक माना गया है, सूर्य ग्रहण से बच्चे में राहु के प्रभाव गुण भी आ जाते हैं जो विश्वास से पूर्ण होते हैं। व्यवहार में बच्चा बेहद विश्वासी और साहसी होता है।
रचनात्मकता से भरा जीवन
सूर्य या चन्द्र ग्रहण के दौरान जन्म लिए बच्चे रचनात्मकता के धनी निकलते हैं। वे हर कार्यों को रचनापूर्ण ढंग से करते हैं और उनके व्यवहार में भी यह रचनात्मकता झलकती है।
ग्रहण में जन्मे बच्चों में पड़ते हैं कुछ नकारात्मक प्रभाव
ग्रहण के समय जन्मे बच्चों को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इनको आगे चलकर स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से दोचार होना पड़ सकता है। साथ ही इनको जीवन में कुछ संघर्षों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे बच्चों के लिए गंडमूल पूजा कराने की सलाह दी जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications