Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भारत में खाई जाने वाली 20 टेस्टी मिठाइयां
भारत में मिठाइयों को अपना ही महत्व है। यहां पर हर खुशी के मौके पर दोस्तों, यारों और परिवार वालों को मिठाई जरुर खिलाई जाती है। अगर आपके घर में लड़का पैदा हुआ है तो आपको पूरे ऑफिस में मिठार्इ बांटनी ही होगी नहीं, तो लोग नाराज़ हो जाएंगे। शादी हो चाहे कोई बिगड़ा काम बन गया हो, उस समय मिठाई का महत्व काफी बढ़ जाता है। भारत में जितने भी राज्य हैं, उतनी ही प्रकार की मिठाइयां भी हैं। भारत की संस्कृति के ही अनुसार यहां हर प्रदेश की मिठाई में भी विभिन्नता है।
उदाहरण के लिए बंगाली मिठाइयों में छेने की प्रमुखता है तो पंजाबी मिठाइयों में खोये की। उत्तर भारत की मिठाइयों में दूध की प्रमुखता है तो दक्षिण भारत की मिठाइयों में अन्न की। त्योहारों व पारिवारिक अनुष्ठानों में मिठाई का बहुत महत्व होता है। दैनिक जीवन में मिठाई खाने के बाद खाई जाती है। कुछ मिठाइयों को खाने का समय निर्धारित होता है जैसे जलेबी सुबह के समय खाई जाती है, तो कुछ मिठाइयाँ पर्वों से संबंधित होती हैं, जैसे गुझिया उत्तर भारत में होली पर और दक्षिण भारत में दिवाली पर बनाने की परंपरा है। देखिये मिठाइयों में कितनी कैलोरी खा जाते हैं आप
कुछ मिठाइयां ठंडी अच्छी लगती हैं तो कुछ मिठाइयां गरमा-गरम खाई जाती हैं। भारत एक ऐसा राष्ट्र है जहां कि मिठाइयां पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। यहां पर हमने मिठाइयों की लिस्ट दी हुई है, जो कि पूरे भारत में प्रसिद्ध है। तो अगर आपको मिठाइयां खाना बहुत पसंद है, तो यह लेख देखना ना भूलें।

रसगुल्ला
छेने से तैयार और रस में डूबे रसगुल्ले यहां पर बहुत प्रसिद्ध हैं। एक प्रसिद्ध स्वीट शॉप के मालिक एन सी दास ने रसगुल्लों का निमार्ण किया और तभी से कोलकाता कि हर मिठाई कि दुकान में यह बिकने लगा।

रबड़ी
बनारस में रबड़ी की धूम है। दूध को गाढा कर के उसमें मेवे और केसर डालें जाते हैं। गंगा किनारे बैठ कर रबड़ी खाने में जो मजा है वह किसी और चीज में नही है।

संदेश
संदेश एक बंगाली मिठाई है जिसे खाते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। बंगाल में यह मिठाई कई प्रकार से मिलती है जैसे, कोरापाक जो कि गुड से बनी होती है, आइसक्रीम संदेश, मैंगो संदेश आदि।

काजू कतली
यह मारवाड़ी मिठाई है जो कि पूरे भारत में फेमस है। डायमंड शेप में बनाई गई मिठाई में काजू का पेस्ट होता है।

लड्डू
कोई भी खुशी का मौका हो, लड्डू जरुर खाने को मिल जाते हैं। भारत में मोतिचूर और बेसन के लड्डू बहुत खाए जाते हैं।

बर्फी
यह गाढ़े दूध और चीनी को मिला कर बनाई जाती है। उत्तर भारत में यह बहुत बिकती है।

मैसूर पाक
मैसूर पाक कर्नाटक में बनाई जाने वाली सबसे प्रसिद्ध मिठाई है। यह सबसे पहले मैसूर पैलेस में बनाई गई थी जो वहां के राजसी लोगों को परोसी जाती थी। तब से यह एक राजसी मिठाई के रूप में मैसूर पाक के नाम से मशहूर हो गई। इसको बेसन और बहुत सारे घी से बनाया जाता है।

रसमलाई
रसमलाई उत्तर भारत में बहुत प्रसिद्ध है। यह आपको हरिदृार, लखनऊ और कानपुर आदि जैसे शहरों में मिल जाएगी।

मालपुआ
मालपुआ पैन केक की तरह होता है, जो कि फ्राई कर के तैयार किया जाता है। आपको सबसे अच्छा मालपुआ बंगाल में खाने को मिल जाएगा।

पेड़ा
इस मिठाई को हम भगवान को चढ़ाते हैं। यह गोल और चौकोर आकार में मिल जाएगी।

घेंवर
यह एक राजस्थानी मिठाई है, जो कि खोए और मैदे से बनाई जाती है। यह केवल सावन के महीने में ही बनाई जाती है।

मोदक
महाराष्ट्रा में बनाया जाने वाला मोदक गणेश भगवान की सबसे फेवरेट मिठाई मानी जाती है।

फिरनी
अगर आपको सबसे अच्छी फिरनी खानी है तो आपको रमजान या फिर ईद का इंतजार करना पडे़गा।

हलवा
चाहे गाजर का हलवा हो या फिर सूजी का हलवा, भारत में कई तरह के हलवे बनाए और खाए जाते हैं।

पेठा
आगरा का पेठा पूरे उत्तर भारत में प्रसिद्ध है। यदि आप वहां पर जाएं तो वहां से 2-4 पैकेट पेठा लेना न भूलें।

सोन पापड़ी
यह मिठाई गुजरात से पैदा हुई है। जिन्हें मीठा बहुत पसंद है उनके लिये यह मिठाई जन्नत है।

कलाकंद
यह सफेद रंग की मिठाई खोए से तैयार की जाती है। ऊपर से गार्निश करने के लिये इस पर खूब सारे मेवे भी डाले जाते हैं। यह बहुत मीठी होती है और मुंह में जाते ही घुल जाती है।

गुलाब जामुन
भारत कि हर मिठाई की दुकान में गुलाब जामुन बिकते हुए दिख जाता है। यह खोए से तैयार और चाश्नी में डूबा हेाता है।

गुझिया
उत्तर भारत में होली के समय बनाई जाने वाली गुझिया काफी लेागों को पसंद है। मैदे के खोल के अंदर नारियल, चीनी और खोए का मिश्रण भरा होता है। इसे चाश्नी में डुबो कर तैयार किया जाता है।

जलेबी
गोल-गोल, टेढ़ी-मेढ़ी चलेबी काफी लोगों को पसंद होती है। अभी तक तो यह उत्तर भारत में ही प्रसिद्ध थी मगर अब तो यह दक्षिण भारत में भी अपनी जगह बनाने लग गइ है। इसे रबड़ी के साथ खाएं, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
