Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
हाथों को गोद में रखकर बैठने वाले होते हैं शर्मीले, जानें क्या कहता है आपके बैठने का तरीका

क्या आप मानते हैं कि आपके रंगढंग से आपके व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है? मनोविज्ञान के अनुसार, पता चला कि आपके बोलने और बैठने के तरीके से आपके मूड और पर्सनैलिटी का पता चलता है। आपके उठने-बैठने और बात करने का स्टाइल आपके व्यक्तित्व के कई राज़ खोलाता है। आज हम इस आर्टिकल में आपके बैठने की पोज़िशन से आपकी पर्सनालिटी के बारे में बताएंगे। कई बार आपके बैठने का स्टाइल आपके बारे में जानने में मदद करता है और उस व्यक्ति से क्या उम्मीद की जा सकती है ये भी बताता है। तो चलिए जानते हैं आपके बैठने की स्थिति आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या बताती है...
पैर मोड़कर बैठना
जो लोग कुर्सी या फर्श पर पैर मोड़कर या पल्थी मारकर बैठते हैं वे जिंदगी में निस्संदेह और खुले विचारों के होते हैं। यदि आप घुटने टेककर बैठते हैं तो ये संकेत देता है कि आप मानसिक और शारीरिक रूप से नई चीज़ों को आज़माने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर आप लचीलेपन के साथ बैठते हैं तो ये आपकी भावनात्मक स्थिरता को बताता है।

सीधे होकर बैठना
जो लोग जांघों और पैरों को सीधे और जोड़कर बैठते हैं तो ये तरीका हमेशा आत्मविश्वास से भरपूर होने को दर्शाता है। साथ ही बैठने का यह स्टाइल बताता है कि वो व्यक्ति मज़बूत, भरोसेमंद और ज़रूरत पड़ने पर दूसरों की सहायता करने के लिए तैयार रहता है। दूसरी तरफ ये भी चिन्हित करता है कि वह व्यक्ति नए अनुभवों और आगामी चुनौतियों को स्वीकार करने लिये तैयार है और वह आगामी चुनौतियों से कभी नहीं घबराएगा।
सहारा लेकर बैठना
यदी आप कुर्सी में पीठ के बल टेक लगाकर बैठना पसंद करते हैं तो ये दिखाता है कि ऐसे लोग परिस्थितियों का मुआयना करना पसंद करते हैं। कुछ लोग हिस्सा लेने के साथ प्रत्येक स्थिति का मूल्यांकन करते हैं। यदि यह स्थिति आपको परिभाषित करती है तो आप पहले चीज़ों को अपनी आंखों से देखते हैं और अपनी समझ के आधार पर फैसला करते हैं। साथ ही यह भी दर्शाता है कि आप दूसरे की भावनाओं को समझते हैं और उनकी भावनाएं आपके लिये बहुत मायने रखती है।
एड़ी मोड़कर बैठना
क्या आपको एड़ियां मोड़कर बैठना पसंद है? अगर हां, तो ये तरीका बताता है कि आप शिष्ट और सभ्य हैं और दूसरी तरफ आप सरल हैं। आपके मन में नये विचार आते रहते हैं और आपका नज़रिया खुले विचारों वाला है। वैसे तो ये सबसे आरामदायक स्थिति है, पर यह इंगित करता है कि ऐसे कुछ नए अनुभव हैं जिन्हें आप बहुत पसंद करते हैं।
बाहों को मोड़कर बैठना
अपनी बाहों को मोड़कर बैठना व्यक्ति की ताकत, आत्मविश्वास और डिफेंसिव नेचर को दर्शाता है। आपके बैठने का यह तरीका खुद को बचाने और लोगों की रक्षा करने की क्षमता को दर्शाता है. इस तरह के लोग जजमेंटल नहीं होते ये लोगों को जानकर ही उनके बारे में अपनी राय बनाते हैं।
दोनों पैर एक ही ओर करके बैठना
जो लोग दोनों पैर एक ही ओर करके बैठते हैं उनका दूसरों के प्रति फ्लर्टी नेचर होता है। ये लोग मधुर स्वभाव, विनम्र और दूसरों का ख्याल रखने वाले होते हैं। इस स्थिति में बैठना यह भी संकेत देता है कि आप नए अनुभवों के लिये तैयार हैं और आने वाली चुनौतियों के लिये दूसरों को बुला रहे हैं।
हाथों को गोद में रखकर बैठना
यदि आपको हाथों को गोद मे रखकर बैठना पसंद है तो आप शर्मीले स्वभाव के हैं। यह स्टेट दर्शाता है कि ऐसे लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। साथ ही नए अनुभवों को लेने की कोशिश करते हैं। इस स्थिति में बैठने से ये संकेत मिलता है कि आप सभ्य और दयालु हैं। लेकिन आप दूसरों की भावनाओं और विचारों के प्रति ध्यान नहीं देते हैं।
बैठकर पैरों को हिलाना
यदि आप पैर पर पैर रखकर बैठे हैं और अपने पैर को हिला रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप नियमबद्ध, समयानुकूल और समयबद्ध हैं। यह पोजीशन बतलाता है कि आप दूसरों की ज़रूरतों और उनकी इच्छाओं के बारे में सोचते हैं। साथ ही आप जानते हैं कि इंटरव्यू के दौरान नौकरी कैसे पायी जाए।



Click it and Unblock the Notifications
