Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
COFEPOSA कानून क्या है? जिसमें एक्ट्रेस रान्या राव को क्यों हुई जेल, जानें फुल फॉर्म और सजा का प्रावधान
What is COFEPOSA Act Full From and Meaning: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रान्या राव हाल ही में उस समय सुर्खियों में आ गईं जब उन पर सोने की तस्करी का गंभीर आरोप लगा। ताजा जानकारी के अनुसार अब अदालत ने एक्ट्रेस को दोषी करार देते हुए 1 साल की सजा सुनाई है। रान्या राव के खिलाफ COFEPOSA Act के तहत केस दर्ज किया गया है। इस खबर के चलते यह एक्ट सुर्खियों में आ गया है।
अब हर कोई जानना चाहता है कि ये COFEPOSA कानून क्या है? इसका पूरा नाम क्या होता है? और इसके तहत कौन-कौन सी सजा हो सकती है? आइए जानते हैं इस कानून से जुड़ी सभी अहम बातें।
कौन हैं रान्या राव?
रान्या राव कन्नड़ और तमिल फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अजय राव के साथ 'मॉडल' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर कई फिल्मों में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी से जुड़ी एक बड़ी साजिश में शामिल होने का आरोप है, जिसके चलते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। अब एक्ट्रेस पर आरोप साबित होने पर COFEPOSA एक्ट के तहत 1 साल की सजा सुनाई गई है।

COFEPOSA Act क्या है?
COFEPOSA का फुल फॉर्म Conservation of Foreign Exchange and Prevention of Smuggling Activities Act, 1974 (विदेशी मुद्रा संरक्षण एवं तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम, 1974) है।
यह कानून भारत सरकार द्वारा 1974 में लागू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य विदेशी मुद्रा के अवैध लेन-देन और तस्करी पर रोक लगाना है। इसमें किसी व्यक्ति को बिना ट्रायल यानी अदालत में मुकदमा चले बिना भी निवारक हिरासत (Preventive Detention) में लिया जा सकता है।
इस कानून के तहत कार्रवाई क्यों होती है?
COFEPOSA एक्ट उन मामलों में लागू होता है जहाँ सरकार को आशंका होती है कि कोई व्यक्ति:
- सोने, चांदी या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी कर रहा है या करने की योजना बना रहा है।
- अवैध रूप से विदेशी मुद्रा का लेन-देन कर रहा है।
- विदेश से तस्करी करके भारत में माल ला रहा है या भारत से बाहर भेज रहा है।
रान्या राव के मामले में, आरोप है कि वह दुबई से सोने की तस्करी में शामिल थीं और उनके खिलाफ पहले से ही कुछ सबूत एजेंसियों को मिले थे। इसी के आधार पर उन्हें COFEPOSA के तहत हिरासत में लिया गया।
COFEPOSA एक्ट के तहत सजा क्या होती है?
COFEPOSA एक्ट एक निवारक कानून है, जिसमें किसी व्यक्ति को मुकदमा शुरू होने से पहले ही गिरफ्तार किया जा सकता है ताकि वह भविष्य में तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधि को अंजाम न दे सके।
इस एक्ट के तहत इस सजा का है प्रावधान:
- किसी व्यक्ति को एक साल तक हिरासत में रखा जा सकता है।
- यदि तस्करी की योजना बड़े पैमाने पर हो, तो हिरासत की अवधि को दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।
- हिरासत में रखे गए व्यक्ति को तुरंत ज़मानत नहीं मिलती, और कोर्ट के दखल की सीमाएं भी बहुत कम होती हैं।
- इसमें सरकारी एजेंसियों को विशेष अधिकार होते हैं, और गिरफ्तार व्यक्ति को कई महीनों तक बिना ट्रायल के जेल में रखा जा सकता है।
क्यों चर्चा में रहता है ये एक्ट
COFEPOSA एक्ट को लेकर समय-समय पर विवाद भी होते रहे हैं। इसकी आलोचना इसलिए होती है क्योंकि इसमें आरोपी को बिना मुकदमे के जेल भेजा जा सकता है, जो किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन माना जाता है। हालांकि, सरकार इसे देश की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी मानती



Click it and Unblock the Notifications











