Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Constitution Day Speech In Hindi: संविधान दिवस पर दें ये दमदार भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा पूरा मंच
Constitution Day Speech In Hindi: हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है, क्योंकि साल 1949 में इसी दिन हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि वो पल है जब भारत ने लोकतंत्र, आजादी, समानता और न्याय की मजबूत नींव रखी। यह खास दिन हमें याद दिलाता है कि हमारा संविधान कैसे बना और इसमें क्या महत्व छिपा है। संविधान में हमारे अधिकार और कर्तव्य दोनों का उल्लेख किया गया है, जो न सिर्फ लोगों को एकजुट रखता है, बल्कि हमें सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी बनाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेज और अकादमिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम होते हैं और इसके लिए बच्चे भाषण और निबंध तैयार करते हैं। अगर आप भी अपने स्कूल में भाषण देने की तैयारी कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं संविधान दिवस पर आसान और सरल भाषा में भाषण।

संविधान दिवस पर दें ये भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय / महोदया, अध्यापकगण, और मेरे प्यारे दोस्तों, आप सभी को नमस्कार।
आज हम यहां संविधान दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे देश के लिए बेहद खास है, क्योंकि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान तैयार होकर पूरा हुआ था। हमारे संविधान के प्रमुख निर्माणकर्ता डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों ने दिन-रात मेहनत करके देश के लिए एक ऐसी नींव तैयार की, जिस पर आज हमारा लोकतंत्र मजबूती से खड़ा है।
भारत का संविधान सिर्फ कानूनों का संग्रह नहीं है। यह हमें बताता है कि एक नागरिक के रूप में हमारे अधिकार क्या हैं और हमारी जिम्मेदारियां क्या हैं। यह हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। संविधान की खास बात यह है कि यह हर धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को समान सम्मान देता है।
संविधान दिवस हमें यह सोचने का अवसर भी देता है कि क्या हम अपने कर्तव्यों को समझते हैं? क्या हम देश के कानूनों का पालन करते हैं? क्या हम दूसरों का सम्मान करते हैं? अगर हम सच में अच्छे नागरिक बनना चाहते हैं, तो इन बातों को अपने जीवन में अपनाना बहुत जरूरी है।
आज के समय में जब समाज और तकनीक तेजी से बदल रहे हैं, संविधान हमें सही दिशा दिखाता है। यह हमें याद दिलाता है कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन देश के हित में एकजुट रहना हमारी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर मैं आप सभी से सिर्फ इतना कहना चाहूंगा/चाहूंगी कि संविधान सिर्फ पढ़ने की चीज नहीं है, बल्कि इसे समझना और अपने जीवन में उतारना ही असली देशभक्ति है।
आइए, आज इस खास दिन पर हम यह संकल्प लें कि हम अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करेंगे।
जय हिंद, जय भारत!
धन्यवाद।



Click it and Unblock the Notifications
