Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अब हाइब्रिड मोड में चलेंगे 5वीं तक के स्कूल, सरकार का बड़ा फैसला, पेरेंट्स रखें इन बातों का ध्यान
Delhi School Hybrid Mode: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हवा में धूल और धुएं का जहर बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बन गया है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कक्षा 5वीं तक के स्कूलों को हाइब्रिड मोड में चलाने का बड़ा फैसला लिया है। यानी अब बच्चे चाहें तो घर से ऑनलाइन क्लासेस अटेंड करें या स्कूल जाकर ऑफलाइन पढ़ाई करें। सरकार का यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है, ताकि कोई भी बच्चा प्रदूषित हवा के संपर्क में आकर बीमार न पड़े।
स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराएं और उपस्थिति को लेकर किसी भी छात्र पर दबाव न बनाएं।
राजधानी में अब GRAP-3 लागू
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी में अब GRAP-3 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-3) लागू कर दिया गया है। इसके तहत 5वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे ताकि बच्चों की सेहत पर प्रदूषण का असर कम किया जा सके। साथ ही पेरेंट्स को बच्चों की सुरक्षा और मास्क, डाइट तथा इनडोर एक्टिविटीज पर खास ध्यान देने की सलाह दी गई है।

क्यों लिया गया यह फैसला?
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में 450 के पार पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्तर का प्रदूषण बच्चों के फेफड़ों पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में सरकार ने कहा कि जब तक हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होता, तब तक स्कूल हाइब्रिड मोड में ही चलेंगे।
पेरेंट्स रखें इन बातों का ध्यान
सरकार ने तो हाइब्रिड मोड कर एक बड़ा फैसला ले लिया है अब पेरेंट्स के ऊपर निर्भर है कि वो अपने बच्चों की कैसे देख-रेख करें और इन बातों का खास ध्यान रखें:-
बच्चों को बाहर खेलने या पार्क में जाने से रोकें।
अगर स्कूल भेज रहे हैं तो उन्हें N95 या सर्जिकल मास्क जरूर पहनाएं।
घर में एयर प्यूरिफायर या हरे पौधे (जैसे मनी प्लांट, एलोवेरा) रखें।
बच्चों के खान-पान में तुलसी, अदरक, हल्दी और गर्म पानी शामिल करें।
आंखों और नाक को दिन में दो बार साफ पानी से धोने की आदत डालें।
स्कूल से लौटने के बाद बच्चों को तुरंत हाथ-मुंह धोने के लिए कहें।
स्कूलों को मिले ये निर्देश
ऑनलाइन क्लासेस के लिए लचीला टाइमटेबल बनाया जाए।
उपस्थिति के आधार पर छात्रों को कोई नुकसान न हो।
स्कूलों में एयर प्यूरीफायर और मास्क की सुविधा दी जाए।
छोटे बच्चों के लिए आउटडोर एक्टिविटी अस्थायी रूप से बंद रखी जाए।
सरकार की अपील
दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे प्रदूषण नियंत्रण में मदद करें वाहनों का सीमित उपयोग करें, कचरा या पत्तियां न जलाएं, और जरूरत पड़ने पर घर में रहें। सरकार का कहना है कि जैसे ही वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, स्कूल फिर से पूरी तरह ऑफलाइन मोड में लौट आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
