Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Dream and Science: आखिर क्यों आते हैं हमें सपने, इससे जुड़े इन वैज्ञानिक तर्कों को नहीं जानते होंगे आप
आखिर क्यों आते हैं हमें सपने, इससे जुड़े इन वैज्ञानिक तर्कों को नहीं जानते होंगे आप कभी रात को सोते समय सपनों में स्वादिष्ट व्यंजनों का टेस्ट लेना, तो कभी अपने फेवरेट एक्टर-एक्ट्रेस से मुलाकात करना, कभी किसी डारावने जानवर का सामने आ जाना, तो कभी किसी अपने की शादी या मृत्यु को देखना, बंद आंखों में अक्सर हम कई तरह के सपने देखते हैं। कुछ सपने हमें याद रहते हैं तो कुछ सपनों को हम भूल जाते हैं।
लेकिन अक्सर हमारे दिमाग में ये बाते आती है कि आखिर हम सपने देखते क्यों हैं? रात को सोते समय कुछ सपने हमें याद रहती हैं, तो कई सपने हम भूल जाते हैं। कुछ सपने हमारी नींद उड़ा देते हैं तो कुछ सपने हमारे दिन को और बेहतर बना देते हैं। लेकिन ये सपने आते क्यों है? तो आइये जानते हैं कि सपने आने के वैज्ञानिक कारण क्या है ?

सपने आने का वैज्ञानिक कारण
सपने आने के वैज्ञानिक कारणों की बात करें तो सपने मुख्य तौर पर रैपिड आई मूवमेंट के दौरान आते हैं। नींद के दूसरे चरण को रैपिड आई मूवमेंट स्लीप कहा जाता है। नींद के इस चरण में हम सपने बहुत ज्यादा देखते हैं और इस दौरान आए सपने हमें याद रहते हैं। रैपिड आई मूवमेंट के दौरान दिमाग सोते हुए भी सक्रिय रहता है, जिस कारण हमें सपने आते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह मूवमेंट रात में सोते समय हर डेढ़ घंटे पर होता है और लगभग 20 से 25 मिनट तक रहता है। दिसके दौरान हम सपनों में खो जाते हैं।
सपने देखने के दौरान दिमाग में होती है ये हलचल
लोगों के सोने और सपने देखने के दौरान वैज्ञानिकों ने उनके दिमाग का अध्ययन किया। जिसके लिए उन्होने कई तकनीकों का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होने पाया कि सपने देखने के दौरान दिमाग के अलग-अलग हिस्से इस दौरान ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। जैसे एमिग्डाला, जो भावनाओं से जुड़ा है, सपने देखने के दौरान अधिक सक्रिय हो जाता है, जबकि प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स, जो तार्किक सोच के लिए जिम्मेदार होता है, कम सक्रिय हो जाता है। इस कारण हमारे सपने भावनात्मक ज्यादा होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications