Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
न पूजा, न प्रसाद… यहां बाबा को चढ़ती है सिगरेट, जानिए भूतनाथ मंदिर की रहस्यमयी परंपरा
Bhootnath Temple : भारत विविध धर्मों और आस्थाओं का देश है, जहां हर मंदिर की अपनी एक खास मान्यता और पूजा की परंपरा होती है। ऐसा ही एक अनोखा मंदिर है मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पास रंगवासा गांव में स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर। यह मंदिर अपने खास चढ़ावे के लिए चर्चा में रहता है, यहां भक्त भगवान को अगरबत्ती या धूपबत्ती नहीं, बल्कि जलती हुई सिगरेट चढ़ाते हैं। जी, हां आपने सही सुना
इस मंदिर में भक्त अपनी अर्जी लगवाने के लिए पहले भगवान को सिगरेट पिलाता है, फिर अपनी फरियाद पर मंजूरी का ठप्पा लगवाता है, आइए जानते हैं कि कहां हैं ये अनोखा मंदिर और इससे जुडे चमत्कार-

रंगवासा में स्थित 200 साल पुराना मंदिर
यह मंदिर इंदौर शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर राऊ के पास रंगवासा गांव में स्थित है। यह करीब 200 साल पुराना मंदिर है और इसकी देखभाल गांव के स्थानीय भक्तों द्वारा की जाती है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान भूतनाथ महाकाल की एक लेटती हुई स्वयंभू प्रतिमा है, जो बेहद प्राचीन मानी जाती है। यह प्रतिमा भक्तों के लिए चमत्कारी और सिद्ध मानी जाती है।
सिगरेट चढ़ाने की अनोखी परंपरा
इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां भक्त भगवान को अगरबत्ती या धूपबत्ती की जगह जलती हुई सिगरेट अर्पित करते हैं। हर रविवार को यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर बाबा के दरबार में सिगरेट के साथ पहुंचते हैं। भक्त सिगरेट जलाकर उसे मंदिर परिसर के एक यज्ञ कुंड में अर्पित करते हैं। यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है।
चमत्कारों पर अटूट विश्वास
भूतनाथ महाराज भक्त मंडली के अंकित पाटीदार बताते हैं कि बाबा भूतनाथ का यह मंदिर इतना सिद्ध है कि आस्था और विश्वास से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यहां विशेष रूप से वे लोग आते हैं जो निसंतान होते हैं, या किसी गंभीर बीमारी जैसे कैंसर या मानसिक रोग से पीड़ित होते हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर प्रसाद के रूप में 21 या 11 बार मूर्ति से पानी उतारकर दिया जाता है, जिसे बाद में भक्तों के बीच बांटा जाता है।
आस्था की मिसाल
"यह ऐसा पहला मंदिर है जहां भगवान को सिगरेट का भोग लगाया जाता है।" उनके अनुसार, यहां की मान्यता और परंपरा ने उन्हें आस्था के साथ खींचकर लाया है। बाबा भूतनाथ मंदिर न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह मानव आस्था और परंपराओं की विविधता का जीवंत उदाहरण है। सिगरेट जैसा पदार्थ, जिसे आमतौर पर बुराई के रूप में देखा जाता है, यहां आस्था का माध्यम बन गया है। यह दिखाता है कि विश्वास और श्रद्धा के आगे सब कुछ स्वीकार्य हो सकता है। चाहे परंपरा कितनी भी अनोखी क्यों न हो, जब उसे सच्चे दिल से निभाया जाए, तो वह आस्था का प्रतीक बन जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
