Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
International Human Rights Day 2025: 10 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस? जानें इतिहास और महत्व
International Human Rights Day: हर साल 10 दिसंबर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (Human Rights Day) मनाया जाता है। 10 दिसंबर,1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। यह दिन लोगों के लिए इसलिए खास होता है, क्योंकि इस दिन लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। इस दिन लोगों को बताया जाता है कि अपने अधिकारों के प्रति सचेत और जागरूक रहना कितना जरूरी है। अपने अधिकारों के लिए प्रति लोगों को इसलिए भी जागरूक होना चाहिए, ताकि कोई भी उनका गलत इस्तेमाल न कर सके। ऐसे में, आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से -

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का इतिहास
दरअसल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लोगों के अधिकारों का बहुत ज्यादा खंडन हुआ था। इसके बाद यह महसूस किया गया कि लोगों के अधिकारों को सुरक्षित रखना कितना ज्यादा जरूरी है। लोगों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और उन्हें मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ही ह्यूमन राइट डे मनाया जाता है। ताकि लोग अपने अधिकारों के प्रति बेहतर ढंग से जान सके।
मानवाधिकार का महत्व
यह दिन हमें याद दिलाता है कि इस दिन हमें अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों को भी समझना चाहिए। चाहे व्यक्ति किसी भी जाति, धर्म, लिंग व नस्ल का हो। सभी लोगों को देश ने समान अधिकार दिए हुए हैं। इसलिए हमें सभी लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार करना चाहिए और उनके अधिकारों का कभी भी दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, जो लोग अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह से जागरूक नहीं है उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहिए। ताकि वह अपने मौलिक अधिकारों का बेहतर ढंग से उपयोग कर सके।
क्या है साल 2025 की थीम?
संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस वर्ष के मानवाधिकार दिवस की थीम दैनिक आवश्यकताएं घोषित की गई है। भारत का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यह समझाना है कि मानवाधिकार सिर्फ अधिकारों की सूची भर नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जीवन जरूरतों से गहराई से जुड़े हैं। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि मानवाधिकार केवल सिद्धांत या दस्तावेजों तक सीमित नहीं हैं। जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, आवास, न्याय, वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा शामिल है, बल्कि इन सेवाओं की उपलब्धता ही किसी व्यक्ति की जीवन गुणवत्ता को निर्धारित करती है।
भारत में कैसे मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस?
भारत मेंमानवाधिकार दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। मानव अधिकार दिवस मनाने के लिए इस दिन कई संस्थान, कॉलेज और स्कूल में प्रतियोगिता जैसे क्विज कॉम्पिटिशन, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध और पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिता के जरिए लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
