Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इन देशों में बलात्कार करने वालों की दी जाती हैं रूंह कापने वाली सजा, यह दुनियाभर में रेप की सजा
Kolkata Rape-Murder Case : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। देशभर में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। अब इस मामले की जांच कर सीबीआई को सौंप दी गई है। देशभर में लोग इस जघन्य अपराध को लेकर आरोपी को कठोर से कठोर सजा दी जाने की मांग कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि भारत में ही नहीं देशभर में रेप जैसे जघन्य अपराध के लिए कठोरतम सजा का प्रावधान हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं रेप को लेकर किन देशों में सख्त कानून बना हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि भारत समेत किन देशों में रेप को लेकर क्या-क्या कानून है?

भारत
भारत में दंड सहिता की धारा 376 और 375 के तहत सजा का प्रावधान है, जिसमें मृत्युदंड, आजीवन कारावास और न्यूनतम पांच साल और अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है।
पाकिस्तान
पाकिस्तान में महिला सुरक्षा विधेयक 2006 के तहत बलात्कार की सज़ा या तो मौत या दस से पच्चीस साल की कैद है। सामूहिक बलात्कार से संबंधित मामलों में सज़ा या तो मौत की सज़ा या आजीवन कारावास है।
इराक
इराक में बलात्कारियों को पत्थर मारके सजा दी जाती है। यहां पर बलात्कारी को तब तक पत्थर मारा जाता है, जब तक वह मर नहीं जाता है।
नीदरलैंड
इस देश में बिना इजाजत किसी को किस करना भी दुष्कर्म में गिना जाता है। जिसके लिए 4 से 15 साल की जेल की सजा हो सकती है।
चीन
चीन में रेपिस्ट को सजा ए मौत की सुनाई जाती है। कई मामलों में आरोपी के गुप्तांग काटने की सजा भी दी जाती है।
सऊदी अरब
सऊदी अरब में इस अपराध की सजा बहुत सख्त है, यहां आरोपी को जनता के सामने सिर कलम करने की सजा दी जाती है।
उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया में बलात्कारियों को सेना के फायरिंग स्कॉड के सामने पेश किया जाता है। जहां उन्हें रायफल या एंटी एयरक्राफ्ट गन से भून दिया जाता है। कुछ मामलों में सरेआम सिर में गोली मार दी जाती है।
यूएसए
अमेरिका में भी बलात्कारियों को सजा देने के लिए दो तरह के कानून हैं, पहला स्टेट लॉ (राज्य का कानून) और दूसरा फेडरल लॉ (केंद्र का कानून)। अगर बलात्कार के केस की सुनवाई फेडरल लॉ के अंतर्गत होती है तो बलात्कारी को 30 साल की सजा दी जा सकती है। वहीं, स्टेट यानी राज्य के कानून हर राज्य में अलग-अलग हैं।



Click it and Unblock the Notifications
