Latest Updates
-
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
खुद के जन्मदिन पर क्या खूब दिखीं एश्वर्या राय
विश्व की सबसे खूबसूरत दिखने वाली महिला एश्वर्या राय जो कुछ भी पहनती हैं, वह उसी में हंसीन दिखाई देने लगती हैं। खुद के जन्मदिन पर भी एश्वर्या राय किसी परी से कम नहीं दिख रही थीं। इस अवसर पर एश्वर्या ने ब्लैक रंग का रॉबर्टो कवाली सूट पहना था। बेबाक और खूबसूरत एश्वर्या इस दिन की बड़ी स्टार बनी नज़र आईं।
यह एश्वर्या का 41वां जन्मदिन था, जिसमें हजारों लोग केवल एश्वर्या को देखने के लिये आए थे। इस सुंदरी ने वहां पर मौजदू हजारों लोगों का दिल अपने शार्प लुक्स और बोल्ड आउटफिट से जीत लिया। इस खास दिन पर हमने अमिताभ बच्चन को भी स्मार्ट अंदाज तें तैयार होते हुए देखा।
खूबसूरत एश्वर्या राय दिखी जेड लहंगे में


एश्वर्या राय की यह ब्लैक रॉबर्टो कवाली ड्रेस स्ट्रेट कट का सूट था। अगर एश के सूट पर पास से नजर डालें तो वह ज्यादा टक्सीडो के अंदाज में दिखाई दे रहा था। पर हमने यह नहीं सोंचा था की एश अपने बर्थडे पार्टी में ब्लैक रंग चुनेंगी। वह इतनी खूबसूरत हैं कि उन पर कोई अन्य भड़काऊ रंग भी काफी ज्यादा सूट करता।

दूसरी ओर कपडे़ के अलावा एश का मेकअप क्या कमाल का दिख रहा था। एश के लाल रंग के होंठ किसी को भी मदहोश कर देने के लिये काफी थे। उनके गाल गुलाब की तरह चमक रहे थे तथा आंखों पर उन्होने स्मोकी मेकअप कर रखा था।

एश ने सूट के साथ ब्लैक बूट्स पहन रखे थे। बूट्स काफी शाइनी थे और वह एश की पैंट की पाइपिंग से मैच भी कर रहे थे। एश्वर्या ने कानों में हीरे की इयररिंग और गले में भी हीरे का सिंपल सा पेंडेंट पहन रखा था।

एश्वर्या ने अपने लुक को काफी सिंपल रखते हुए अपने काले घने बालों को खोल रखा था। कुल मिला कर एश अपनी बर्थडे पार्टी में काफी अच्छी लग रही थीं। बस हमारा मानना है कि उन्हें अन्य रंगों से भी एक्सपेरिमेंट कर लेना चाहिये था।



Click it and Unblock the Notifications