Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सब्यसाची के इस ब्लैक सूट में ऐश्वर्या राय दिखीं नए लुक में
एश्वर्या राय अक्सर काले रंग के आउटफिट्स में ही देखी जाती हैं। कहा जाता है कि एश्वर्या का फेवरेट रंग ब्लैक है। अभी हाल ही में एश ने लोरियाल एक्स फेमिना वुमन अवार्ड 2015 को डिजाइनर सब्यसाची दृारा डिजाइन किये हुए ब्लैक एंड गोल्डन सूट को ही पहन कर किया।
Grab Free Coupons: Up to 80% Off Amazon India Fashion Week Hurry!
एश के साथ साथ वहां पर कई अन्य हॉलीवुड के सितारे भी मौजूद थे, लेकिन एश्वर्या अपने कपड़े की वजह से भीड़ से जुदा दिखाई दे रही थीं। इस ब्लैक सूट में ऐश्वर्या दूसरी सेलेब्रिटीज़ के मुकाबले कहीं ज्यादा अच्छी दिख रही थीं।

एश्वर्या राय का यह सूट काफी लेटेस्ट डिजाइनर सूट है, जिसे जबोंग लैक्मे फैशन वीक समर रिजॉर्ट 2015 में रैंप पर पेश किया गया था। एश्वर्या राय ने अपने आउटफिट में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया और उसे उसी ढंग से पहना है।
इस सूट का डिजाइन काफी पुराने जमाने का है। आज कल लंबे सूट काफी ज्यादा फैशन में हैं इसलिये यह सूट भी घुटनों से नीचे ही था। काले रंग के इस पारंपरिक सूट पर सब्यसाची ने गोल्ड डीटेलिंग दे रखी थी। इसके अलावा डुपट्टे पर भी गोल्डन कढ़ाई की हुई थी।

इसके अलावा एश ने खुद को भी बड़ी सलीके से तैयार कर रखा था। उन्होने ब्लैक एंड गोल्डन सूट के साथ कानों में बड़ी ही खूबसूरत सी इयररिंग पहन रखी थी।

कानों में इयररिंग के अलावा उन्होने हाथों में सब्या क्लच पकड़ा हुआ था और पैरों में स्काई हाई हील्स पहन रखी थी। एश्वर्या राय दिखने में इतनी अच्छी मालूम पड़ रहीं थी की मानों खुद चांद जमीन पर उतर आया हो। क्या आप भी ऐसा ही मानते हैं?



Click it and Unblock the Notifications
