Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
हैरानी : 10 साल की उम्र में बच्चा बना पुलिस कमिश्नर, देख के दंग रह जाएंगे आप......
हर इंसान के जिंदगी में एक ख्वाहिश ऐसी भी होती है, जिसको पूरा करने के लिए वो दिन रात मेहनत करता है। इसके बावजूद उसकी वो आरजू कभी पूरी नहीं होती। जबकि कभी-कभी हमारा लक हमारी दुनिया को ऐसे बदल देता है कि मानों उसपर विश्वास करना मुश्किल होता है।
ऐसे ही एक सच्ची घटना से हम आपको रूबरू कराएंगे जहां एक बच्चे ने अपना पुलिस कमिश्नर बनने का सपना महज 10 साल की उम्र में ही पूरा कर लिया।
हैरान हो गए ना पर ये सच है आइए जानते है इसकी हकीकत.....

बच्चा एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है
ये घटना तेंलंगाना के हैदराबाद की है यहां के पुलिस आयुक्त महेंद्र रेड्डी ने एक जानलेवा बीमारी से ग्रसित एक 10 साल के बच्चे की ये तमन्ना पूरी की। बच्चे का नाम सादिक है।
उसकी ये इच्छा थी कि वो एक दिन पुलिस कमिश्नर बने।

पुलिस डिपार्टमेंट ने सादिक को दी सलामी
यहां पर एक स्वंयसेवी संस्था है जिसका नाम मेक ए विश फाउंडेशन है। इस संस्था की कोशिश से ही सादिक कि ये इच्छा पूरी हो पाई। देखने वाला नजारा तो वो था जब सादिक खाकी वर्दी और टोपी लगाकर कुर्सी पर बैठा तब पुलिस कमिश्नर समेत सभी पुलिस अधिकारियों ने उसको सेल्यूट किया।
उस समय सादिक का चेहरा देखने लायक था ऐसा लग रहा था कि मानो उसके सपनों को पंख लग गए हों।

सादिक के परिवार में हैं कई पुलिस अधिकारी
सादिक तेलंगाना के करीमनगर का रहने वाला है और इसके परिवार में कई लोग पुलिस महकमें में काम करते है।
इसलिए उनको देखकर ही सादिक की भी पुलिस का प्रमुख बनने की इच्छा थी।

पुलिस कमिश्नर ने बयां किया अपना अनुभव
पुलिस कमिश्नर महेंद्र रेड्डी से पूछे जाने पर उन्होने बताया कि सादिक की तमन्ना पूरी करके वो बहुत खुश है और अंदर से काफी अच्छा महसूस कर रहे है। मेक ए विश फाउंडेशन के मेंबर ने बताया कि वो बीमार बच्चों की इच्छा पूरी करके उनको थोड़ी खुशी देने का काम करते हैं।
जिससे वो अपने जीवन के भयंकर अंधकार से बाहर निकलकतर बची हुई जिंदगी को जी सकें।



Click it and Unblock the Notifications