Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये है बुलेट बाबा मंदिर, जहां बाबा को चढ़ता है शराब का चढ़ावा
ऐसी कई आश्चर्यजनक घटनाएं हैं जो सिर्फ भारत में ही होती हैं। कुछ ऐसी घटनाएं हैं जो आपको चौंका देंगी, जबकि कुछ आपको हंसाएगी और यह सोचने के लिए मजबूर कर देगी कि ऐसा भारत में ही हो सकता है!
एक ऐसी ही घटना है एक रॉयल एनफील्ड की जिसकी पूजा हो रही है राजस्थान के एक छोटे से गांव में! हाँ, आपने सही पढ़ा! बुलेट बाइक चलाने वालों का पसंदीदा होता है और नवयुवक इसे हासिल करने की इच्छा रखते हैं, और यह दशकों से शानदार बाइक रही है।
इसलिए, इस कहानी को पढ़िए जिसमें भारत देश के एक मंदिर में रॉयल एनफील्ड बाइक की पूजा की जा रही है।

यह जगह कहाँ है?
यह मंदिर पाली, जोधपुर में स्थित हैं। यहाँ रोज़ हज़ारों की तादाद में श्रद्धालु इकठ्ठा होते हैं और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना करते हैं। यही नहीं 350 सीसी रॉयल एनफील्ड बाइक पर शराब का चढ़ावा चढ़ता है!

मंदिर का इतिहास
इस सब की शुरुआत सन 1991 में हुई जब "ओम सिंह राठोड़ उर्फ ओम बन्ना" नाम के आदमी की मृत्यु अपने बुलेट की सवारी करते हुए हो गयी। वह गांव के सरदार का बेटा था।

बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया पर...
ऐसा कहा जाता है कि बाइक को स्थानीय पुलिस ने बरामद कर लिया और उसे पुलिस चौकी ले जाया गया। फिर भी, यह आश्चर्य करने वाली बात थी कि अगले दिन वह बाइक फिर से घटना स्थल पर पायी गयी!

फिर से चमत्कार हुआ!
पुलिस फिर से बाइक को अगले दिन पुलिस चौकी ले गयी और उसे चेन से अच्छी तरह बाँध दिया गया। पर इस सबके बावजूद मेहनत पानी में गयी, जब बाइक अगली सुबह फिर उसी स्थल पर मिली और अगले छः महीने तक ऐसा ही हुआ!

आगे जो हुआ वह इतिहास है...
आगे जो हुआ वह इतिहास है, क्यूंकि बाइक को मंदिर में प्रतिमा की तरह स्थापित कर लिया गया और ओम बन्ना को बुलेट बाबा के नाम से जाना जाने लगा। लोग जब पाली-जोधपुर हाईवे से गुज़रते हैं तो यहाँ मंदिर में शराब का चढ़ावा चढ़ाते हैं। और आदर के रूप में इस जगह के आस पास कोई भी हॉर्न नहीं बजाता!



Click it and Unblock the Notifications
