Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ये बच्चा नहीं है किसी स्पाइडरमैन से कम
3 साल का अरहत होसिनी जो 10 फीट की ऊंचाई पलक झपकते ही हाथों की मदद से चढ़ जाता है।
आपने फिल्मी स्पाइडर मैन के बारे में बहुत सी कहानियां सुनी होंगी लेकिन क्या आपने कभी ऐसे व्यक्ति के बारे में सोचा है जो रियल लाइफ में स्पाइडर मैन है। इस बच्चे की उम्र मात्र तीन साल है। इस बच्चे का नाम, अरहत होसिनी है जो 10 फीट की ऊंचाई पलक झपकते ही हाथों की मदद से चढ़ जाता है।
अरहत ने इसकी शुरुआत अपने लीविंग रूम में पढ़ने के दौरान खेल खेल में की थी। जब उसके पिता ने इस कला को पहली बार देखा वो आश्चर्यचकित रह गए। अरहत के पिता का नाम मोहम्मद और माता का नाम फातेमेह है जो कि इरान के वासिंदे हैं। अरहत के पिता के कहना है कि इसके लिए बच्चे को कोई भी ट्रेनिंग नहीं दी गई है और उसमें प्राकृतिक रूप से यह गुण विद्यमान है। वह हर दिन 20 से 25 मिनट तक इस कला की ट्रेनिंग खुद ही करता है।

पहली बार पिता ने किया नोटिस
उनके पिता ने बताया कि पहली बार मैंने उसे तब देखा जब मैं, अपने दफ्तर से घर वापस आया तो उसने मेरे हाथों को पकड़ा और उंगलियों को कसकर जकड़ लिया। साथ ही वह जमीन से मूव होने लगा, उस दौरान मुझे उसकी इस शक्ति का एहसास हुआ। अरहत बहुत ही एक्टिव बालक है और वह हर दिन 20 मिनट एक्सरसाइज भी करता है। हर तरीके के स्पोर्ट में उसकी दिलचस्पी रहती है।

इंटरनेट पर है पॉपुलर
इन दिनों उसके कुछ वीडियो इंटरनेट पर छाये हुए हैं जिसमें उसकी ट्रिक्स को दिखाया गया है। आमतौर पर वह दीवार पर चढ़ने या इस तरह के अन्य अभ्यासों को 10 मिनट से भी ज्यादा समय तक कर सकता है। इसके अलावा अरहत का इंस्टाग्राम पेज भी है जिसमें उसके 8 लाख दस हजार फॉलोअर्स है।
इन सभी के अलावा, अरहत योगासन करने, स्पिल्ट मारने, पारंपरिक जिमानस्ट करने आदि में भी बहुत अव्वल है।

बहुत ही फुर्तीला है
इनमें से कई स्टंट की शुरूआत उसने अपने परिवार जनों के सामने ही की थी। आपको बता दें कि इस बालक का वजन मात्र 7-8 किलो है लेकिन इसके शरीर की ऊर्जा अपार है। ये आसानी से अपने वजन को संतुलित करते हुए जम्प आदि मार लेता है। इस बारे में उसके पिता की कहना है कि ये विशेष बच्चा है। मैं आशा करता हूँ कि यह बड़ा होकर अपने जीवन में अच्छे दोस्तों का साथ पाएगा और सफल होगा।



Click it and Unblock the Notifications
