Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
गाय के पेट में US कर रहा है बड़ा छेद, कारण है Shocking
रिपोट के अनुसार वैज्ञानिकों के लिए गाय के पाचन तंत्र की जांच करना मुश्किल होता है। ऐसे में उनके पेट पर छेद कर दिया जाता है और उस पर ढक्कन लगा दिया जाता है।
यूएस और स्विट्जरलैंड में किसानों ने कुछ ऐसा प्रयोग किया है कि जिसे देख कर आज दुनिया काफी दंग हो गई है। आप को यह जानकर हैरानी होगी कि यहां के ऑर्गेनिक डेयरी किसान अपनी-अपनी गायों के पेट में एक बड़ा छेद कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि ऐसा करने से गायों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हो रहा है और इससे उनकी आयु भी बढ़ रही है।
इस विधि को फिस्टूला या कैन्यूला नाम से जाना जाता है। ऐसी गायों की तस्वीरें बड़ी ही तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, इसलिये हमने सोंचा कि चलो ज़रा इस बात का पता लगाएं कि आखिर माजरा क्या है।

ऐसा करने से पोषण की जांच करने में आसानी होती है
रिपोट के अनुसार वैज्ञानिकों के लिए गाय के पाचन तंत्र की जांच करना मुश्किल होता है। ऐसे में उनके पेट पर छेद कर दिया जाता है और उस पर ढक्कन लगा दिया जाता है।

क्या होता है इस प्रक्रिया में
गाय में जो छेद बनाते हैं उससे पता लगाया जा सकता है कि गाय किस चीज़ को आराम से पचा पा रही है और क्या चीज़ खाने में उसे दिक्कत हो रही है।

फिस्टुला क्या होता है
गाय को खाना खिलाने के बाद वैज्ञानिक इस छेद से बनाए गए रास्ते का इस्तेमाल करते हैं ताकि पता लगाया जा सके कि शरीर में खाना किस स्तर पर पच रहा है। साथ ही अगर गाय को कोई दवा देनी हो तो वह भी सीधे इसी छेद के माध्यम दी जा सकती है।

बैक्टीरिया का भी आसानी से पता चलता है
इस प्रक्रिया से गाय के पेट में रहने वाले बैक्टीरिया का भी पता चलता है।

यह एक एक्सपेरिमेंट के रूप में प्रयोग किया जाता है
शोध के अनुसार, गायों के पेट में जई और अन्य प्रकार की फसलों को डाल कर एक्सपेरिमेंट किया जाता है। उसके बाद गाय इस चारे को किस तरह से पचा रही है और क्या ये फसल उसके पेट के लिये अच्छा है या नहीं, इस चीज़ की रिसर्च की जाती है।

1920 में इस प्रक्रिया का काफी ट्रेंड था
रिपोर्ट ने क्लेम किया है कि यह प्रक्रिया कोई नहीं है बल्कि इसे एक 1920 में से किया आता जा रहा है। कैन्यूला को सर्जरी के दृारा गाय के पेट में डालते हैं और फिर गाय को 4-6 हफ्तों का आराम दिया जाता है। बाद में गाय पूरी तरह से फिट हो जाती है और एक्सपेरिमेंट के लिये तैयार हो जाती है।

इस टेक्नीक से गाय स्वस्थ बनती हैं
जब पता चलता है कि कौन सा चारा खाने से गाय तंदरुस्त रहती है, तो आगे चल कर भी मवेशियों को पालने में आसानी होती है और उनकी पैदावार भी बढिया होती है।



Click it and Unblock the Notifications
