Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पहल: एग्जिबिशन में रेप विक्टिम के कपड़े डिस्पले कर दिखाया समाज को आईना
अगर किसी महिला के साथ रेप की घटना होती है तो सबसे पहले लोग उसके कपड़ों पर सवाल उठाने लगते हैं कि जब रेप हुआ तो उस महिला ने कैसे कपड़े पहन रखे थे। लड़की के कपड़ों को वजह बना दिया जाता है और रेपिस्ट की रेप करते हुए मानसिकता को इसके बीच में नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। असल में रेपिस्ट किसी महिला के कपड़ों को देखकर उत्तेजित नहीं होता है, ये बस घिनौनी मानसिकता का परिणाम है।
इस बात को सच साबित करने के लिए ब्रूसेल्स में एक ऐसी एग्जीबिशन लगाई गई जिसमें रेप पीडिताओं के उन कपड़ों को रखा गया जो उन्होंने रेप के समय पहने थे। इस प्रोजेक्ट को कंसास यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया था।

इस एग्जीबिशन में रेप पीडिताओं के कपड़ों को इस टैग के साथ रखा गया था - आपने क्या पहना था ? कमरे में पैनल्स पर लटके इन कपड़ों में पायजामा, बाथिंग सूट, एक बच्चे की स्कूल यूनिफॉर्म और यहां तक कि पुलिस यूनिफॉर्म भी शामिल थी।
एग्जीबिशन में ये वॉल भी थी जोकि एक ऐसी महिला के कपड़ों को समर्पित थी जिसका एक नहीं बल्कि तीन बार रेप किया गया था। इसके अलावा एक और वॉल थी जिस पर एक आउटफिट लटका था जो कि एक महिला ने तीन बार खुद पर अत्याचार के समय पहना था।
ये एग्जीबिशन काफी कम समय के लिए लगी थी लेकिन इसने समाज के उन लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है जो ये सोचते हैं कि रेप लड़कियों के कपड़ों की वजह से होते हैं। इन कपड़ों को देखकर आप भी यही सोचेंगें कि ऐसी दर्दनाक घटना किसी के भी साथ, कहीं भी हो सकती है।
इस बारे में आपका क्या कहना है ? नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
