Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नौकरी के पहले दिन 14 मील पैदल चलकर ऑफिस पहुंचा, बॉस ने तोहफे में दी अपनी कार
अगर कॅरियर में ऊंचा मुकाम पाना है तो उसके लिए अपने काम के प्रति लगन और समर्पण होना बहुत जरुरी है। काम के प्रति उम्दा लगन की मिसाल पेश की है अलाबामा के रहने वाले 20 साल के वॉल्टर कार्र ने। जो नौकरी के पहले दिन लेट न हो जाएं इसलिए वॉल्टर कार्र रात को ही घर से ऑफिस के लिए निकल गए।

जो कि उनके घर से लगभग 14 मील यानी 32 किलोमीटर की दूरी पर था। लेकिन रास्ते में ही उनकी कार खराब हो गई ये वॉल्टर कॉर्र की पहली जॉब थी इसलिए वो लेट नहीं पहुंचना चाहते थे। समय पर ऑफिस पहुंचे इसलिए वह पैदल ही चल पड़े लेकिन वॉल्टर को नहीं मालूम था कि यह यात्रा उनके लिए एक यादगार यात्रा बन जाएगीं।

जब नौकरी के पहले दिन ही कम्पनी के सीईओ को उनके इस डेडिकेशन के बारे में मालूम चला, उन्होंने कार्र को नौकरी के पहले दिन कार गिफ्ट कर दी।
रातभर चला 14 मील
अमेरिका के अलबामा में रहने वाले 20 साल के एक लड़के वॉल्टर कार को पहली नौकरी ज्वाइन करनी थी। वह नहीं चाहता था कि पहले दिन ही देर से ऑफिस पहुंचे। लेकिन उसकी कार खराब थी। ऐसे में वॉल्टर ने रात में ही पैदल निकलने का फैसला किया। रास्ते में कार्र ने टैक्सी की मदद और लिफ्ट मांगनी चाही लेकिन बात नहीं बनी और कार्र ने पैदल चलना ही तय किया। उसने रातभर में लगभग 14 मील यानी कि 32 किलोमीटर की दूरी तय की।
पुलिस वाले ने की मदद
करीब 23 किलोमीटर पैदल चलने के बाद जब वॉल्टर थक गए तो वो एक ग्राउंड पर जाकर बैठ गए, इसी समय पेट्रोलिंग पर आई पुलिस ने वॉल्टर को वहां पूछने का कारण पूछा तो वॉल्टर ने सभी बात कह डाली, उनका डेडिकेशन देख पुलिस भी उनसे प्रभावित हो गई। तभी एक पुलिस वाले ने उनको उनके ऑफिस छोड़ा और उन्हें नाश्ता कराया। वह भी वॉल्टर की कहानी से काफी प्रभावित हुआ और उसने उनकी कहानी को फेसबुक पर शेयर कर दिया।
सीईओ ने गिफ्ट कर दी कार
इस स्टोरी को जब वॉल्टर की कंपनी के सीईओ लूक मार्कलिन ने पढ़ा तो वह वाल्टर से प्रभावित हुए और जब वापसी के लिए वॉल्टर के पास कोई कार नहीं थी तो उनके सीईओ ने अपनी गाड़ी वॉल्टर को गिफ्ट कर दी। उन्होंने कहा कि ऐसे एम्प्लॉय बहुत कम ही होते हैं। लेकिन जो होते हैं उनकी इज्जत जरूर करनी चाहिए। ऐसे एम्प्लॉय ही सबके लिए रोल मॉडल का काम करते है।
तूफान में तबाह हो गया था वॉल्टर का घर
वॉल्टर कार का कहना है, " मैं अपने काम के प्रति बहुत समर्पित हूं, मैं समय और काम दोनों की बहुत इज्जत करता हूं। मेरी कहानी इतनी है कि मैं समय पर काम पर पहुंचना चाहता था और मैं अपने काम को लेकर बहुत समर्पित हूं। मुझे नहीं लगा था कि मेरी ये काहानी दुनिया तक पहुंचेगी।" कुछ साल पहले आए कैटरीना तूफान में वॉल्टर का घर तबाह हो गया था। इसके बाद वह अपनी मां के साथ लुइसियाना से अलबामा आकर बस गए थे। वह अमेरिकी नौसेना को ज्वॉइन करना चाहते है।



Click it and Unblock the Notifications
