Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
चुनिये अपना मन पसंद जानवर और जानिये अपनी बुराइयों को
आज हम आपके लिए एक खास पिक्चर क्विज ले कर आएं हैं जिससे हम आपको यह बातएंगे कि कौन से जानवर या पक्षी को आप पसंद करते हैं। और इससे आपके व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ता है। यही नहीं यह एक ऐसा व्यक्तित्व है जिसके बारे में शायद आपके परिवार के सदस्य या आपके दोस्त भी वाकिफ नहीं होंगे।
वैसे तो ऐसा कहा जाता है कि जो जानवर हमे पसंद होता है या जिसे हम पालते हैं हमारा व्यक्तित्व भी थोड़ा बहुत वैसे होता है। तो आज नीचे दी गयी पिक्चर में एक जानवर को पसंद करें और जाने की आपके व्यक्तित्व के बारे में।

अगर आपने चुना गिद्ध
गिद्ध को अवसर वादी माना जाता है और यह मुर्दाख़ोर भी कहे जाते हैं जो ज्यादा तर मरे हुए या कमज़ोर जानवर को खाते हैं। अगर आपके गिद्ध को चुना है तो यानी आप बहुत ही शांत स्वभाव के हैं और आपको गुसा बिलकुल नहीं आता है लेकिन आप उतने ही खतरनाक भी है, क्योंकि आप हमला करने के लिए सही समय का इंतज़ार करते हैं।

अगर आपने काली बिल्ली चुनी
बिल्लियां ज्यादातर अकेला रहना पसंद करती हैं। और जो व्यक्ति काली बिल्ली को पसंद करते हैं वो भी अकेले होते हैं। और अकेले ही काम करना पसंद करते हैं। इसके आलावा आप के अंदर आपने काम करने के लिए अच्छे प्लान्स हैं और उनपर आप मन लगा का काम करते हैं।

अगर आप स्पाइडर चुनते हैं
अगर आपने यह चुना है तो आप बहुत अच्छे मैनिपुलेटर हैं। आप अपने जाल में व्यक्ति को धोके से फ़सा लेते हैं। यही नहीं आप व्यक्ति को खुद यह मौका देते हैं कि वह आपके जाल में खुद फस जाए। इसके साथ ही अगर वह आपके जाल में फस जाता है तो आप उसे ख़त्म करके ही मानते हैं।

अगर आपने ब्लैक जगुआर चुना
आप बहुत रहस्मय व्यक्ति हैं जिसकी वजह से लोग आपके तरफ खींचे चले आते हैं। इसके साथ ही आप बहुत ही शक्तिशाली जिसकी वजह से लोग आपसे डरते हैं। आप ज्यादा लोगों से घुलना मिलाना पसंद नहीं करते हैं। और आपने काम अकेले ही करते हैं।

अगर आपने रेवेन चुना
आप बहुत समझदार और सहज व्यक्ति हैं। आप दूसरों से व्यवहार करते वक्त बहुत सावधानी बरतें हैं। इसके साथ ही आप बहुत नीजी इंसान है जो बाहरी दुनिया से बहुत दूर रहता है।

अगर आप चमगादड़ चुनते हैं
अगर आप चमगादड़ चुनते हैं तो आपका व्यक्तित्व बहुत ही अलग है और आप अपनी ज़िन्दगी अपने मन के मुताबिक जीना पसंद करते हैं। इसके आलावा आप बहुत ही विस्तृत व्यक्ति हैं जो दुनिया को बहुत ही अलग नज़रिये से देखता है। यही नहीं आप जानते हैं कि आप अन्य लोगों से बहुत अलग हैं।

अगर आप भेड़िया चुनते हैं
भेड़िये भी एक तरह से जंगल के राजा होते हैं और वे ये जानते हैं कब और कैसे शिकार को मरना है। तो अगर आप इसे चुनते हैं तो आप भी उतने ही शक्तिशाली हैं और अकेले ही रहना पसंद करते हैं। आपको अपनी ताकत का अंदाज़ा है और आप यह भी जानते हैं कि आपके द्वारा किये गए किसी भी कार्य का क्या असर होगा।



Click it and Unblock the Notifications
