Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
'आलू चाट' गाने पर इंडियन आर्मी के जवान ने किया डांस, मूव्स देखकर आप भी फैंस बन जाएंगे
अभी हाल में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक इंडियन आर्मी एक सिपाही डांस करते हुए नजर आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। और हर कोई इस सिपाही के डांसिंग स्किल्स को खूब सराहा रहे हैं। इस वीडियो में झलक रहा है कि हमारे देश के जवान बहादुर होने के अलावा खूब प्रतिभावान भी है।

सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल
इस वीडियो को डिफेंस लवर नाम के फेसबुक पोज ने अपलोड किया है। शनिवार को इस वीडियो को अपलोड किया गया था। अब तक इस वीडियो के 2 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। 50 हजार शेयर्स के साथ-साथ 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। इस वीडियो को कई दूसरे फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया जा रहा है। ट्विटर और वाट्सऐप पर शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो 2.23 सेकेंड के समय का है। इसे अभी तक कई लाइक आ चुके हैं।
वीडियो में देखिए
वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि ये आर्मी जवान शानदार अंदाज में 'आलू चाट' की धुनों पर लॉकिंग और हिप-हॉपिंग स्टाइल में डांस कर रहा है। वीडियों में इस जवान के मूव्स देखने से ये किसी बिल्कुल प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं लग रहा है। बता दें, ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था। 2009 में फिल्म आलू-चाट रिलीज हुई थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी सेना कैंप के अंदर जवानों का मजमा लगा हुआ है, जहां एक जवान डांस कर रहा है और बाकि लोग इस जवान का उत्साह बढ़ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
