Latest Updates
-
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स
पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है ऑर्गेज्म, जानें मेल ऑर्गेज्म से जुड़े दिलचस्प
सेक्स एक नेचुरल प्रोसेस है जो रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के साथ ही आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर हेल्दी रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेक्स के दौरान दोनों पार्टनर को अधिक आनंद आर्गेज्म के दौरान आता है। कई शोधों में भी ये बात साबित हो चुकी है कि ऑर्गेज्म, सेक्स से बेहतर होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि महिलाओं की तरह पुरुष भी फेक ऑर्गेज्म का सहारा लेते हैं। जी हां, मेल आर्गेज्म से जुड़े कुछ ऐसे ही दिलचस्प और हैरान कर देने वाले तथ्यों के बारे में जानने के लिए यहां पढ़े।

आर्गेज्म से सिरदर्द खत्म हो सकता है
जी हां, आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है कि सेक्स से सिरदर्द का छुटकारा भी पा सकते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार, हस्तमैथुन या सेक्स के दौरान आर्गेज्म के समय कई हार्मोन जारी होते हैं, जिससे आपको सिरदर्द की समस्या से राहत मिल सकती है।

प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है ऑर्गेज्म
कई शोधों में साबित हो चुका है कि आर्गेज्म पाने वाले पुरुष स्वस्थ रहते हैं और उन्हें प्रोस्टेट कैंसर विकसित होने का खतरा भी कम होता है। एक महीनें में 20 से अधिक बार ऑर्गेज्म पाने वाले लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का कम खतरा होता है।

पुरुष मल्टीपल आर्गेज्म पा सकते हैं
अभी तक ऐसा माना जाता था कि महिलाएं ही मल्टीपल ऑर्गेज्म पा सकती है लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि पुरुष इजैक्युलेशन के तीस मिनट बाद दोबारा आर्गेज्म पा सकते हैं। लेकिन उससे पहले मैंटेली प्रिफेयर होना जरुरी होता है। इसलिए रात के समय मल्टीपल आर्गेज्म पाना संभव होता है।

फेकिंग आर्गेज्म भी करते हैं पुरुष
एक सर्वे में पाया गया कि सेक्स के दौरान महिलाओं की तरह 25 फीसदी पुरुषों ने भी फेक आर्गेज्म का सहारा लिया था। दरअसल वो ऐसा करके सिर्फ अपने साथी को खुश करना चाहते हैं।

ज्यादा रोमांचक होता है आर्गेज्म-
सेक्स क्रिया के दौरान आर्गेज्म सबसे बेहतर होता है। लेकिन ये बात हस्तमैथुन के मामले में लागू नहीं होती है।

ऑर्गेज्म और इजैक्यूलेशन होते है अलग-अलग
कुछ पुरुषों को कभी-कभी ड्राई आर्गेज्म होता है। इसका मतलब ये हुआ कि इजैक्यूलैट ब्लैडर की दिशा में पीछे की ओर जाता है। इसलिए सभी पुरुष आर्गेज्म के दौरान संतुष्टि महसूस नहीं कर पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications